CM Dhami met PM Modi, 3 major demands emphasis on defense hub, rail line and expressway PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन 3 बड़ी मांगों से बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन 3 बड़ी मांगों से बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग का अनुरोध किया।जानिए सीएम धामी ने पीएम से मिलकर किन तीन बड़ी मांगों का अनुरोध किया।

Sat, 28 March 2026 06:49 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, देहरादून
share
PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन 3 बड़ी मांगों से बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर

उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों की स्थापना में राज्य को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तरकाशी को रेल नेटवर्क से जोड़ने और टिहरी में सी-प्लेन चलाने का भी अनुरोध किया है।

डिफेंस हब बनाने की पैरवी

प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार, हरिद्वार एवं देहरादून में डिफेंस इक्विपमेंट प्रोडक्शन इंडस्ट्रियल हब की स्थापना के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सामरिक स्थिति, प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता और विकसित औद्योगिक ढांचा इसके लिए उपयुक्त है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेरो-शायरी में CM रेखा ने केजरीवाल पर किए हमले, आप भी सुनिए शीशमहल वाले तंज

रेल लाइनों से जुड़ी क्या पैरवी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन का निर्माण सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा भी सुगम होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन में रोड-कम-रेल टनल निर्माण, बागेश्वर-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन के सर्वे तथा हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण की भी पैरवी की। उन्होंने टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा को भी शुरू कराने की मांग की।

दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे की पैरवी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना से काशीपुर, रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र, पंतनगर एयरपोर्ट तथा रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही इस एक्सप्रेस वे के बनने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यातायात एवं लॉजिस्टिक्स में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 1000 रुपये, केजरीवाल का ऐलान

आपको बता दें कि रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए देहरादून शुरू से ही एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित है। लेकिन, यदि प्रदेश सरकार की मुहिम रंग लाई तो कोटद्वार, हरिद्वार भी बड़ा हब बन सकते हैं।

बद्री गाय की घी और मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका की भेंट

बड़े प्रोजेक्ट की पैरवी करते करते धामी ने राज्य के स्थानीय उत्पादों की भी बखूबी ब्रांडिंग की। प्रधानमंत्री को बद्री गाय का घी तो उन्होंने भेंट किया ही, साथ ही प्रदेश के अलग अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शुद्ध शहद भी भेंट किया। पहाड़ की राजमा की विशिष्ट पहचान है ही, तो हालिया कुछ वर्षों से उत्तराखंड शहद उत्पादन में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देवभूमि के देवत्व के प्रतीक के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री को टिहरी जिले में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका भी भेंट की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में तो कोई आ नहीं सकता था, 18 लाख की कॉफी मशीन क्यों? केजरीवाल पर रेखा का तंज
ये भी पढ़ें:एक महीने में दूसरी मुलाकात, PM मोदी से मिले CM भजनलाल; इन मुद्दों पर चर्चा संभव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।