dehradun lakhpati didi santoshi solanki republic day parade guest गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान बनेंगी उत्तराखंड की लखपति दीदी, जानें सफलता की कहानी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान बनेंगी उत्तराखंड की लखपति दीदी, जानें सफलता की कहानी

देहरादून की संतोषी सोलंकी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी; उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 60 लाख का प्रिंटिंग टर्नओवर हासिल कर मिसाल पेश की है।

Fri, 23 Jan 2026 07:04 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share
गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान बनेंगी उत्तराखंड की लखपति दीदी, जानें सफलता की कहानी

सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता का सफर तय करने वाली दून के सहसपुर ब्लॉक की संतोषी सोलंकी 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। भारत सरकार ने उन्हें लखपति दीदी के रूप में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत

संतोषी न केवल स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि वे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी हैं। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत शंकरपुर की संतोषी ने साल 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने सेलाकुई में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की। वर्तमान में उनका वार्षिक टर्नओवर 60 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिससे उन्हें लगभग 18 लाख रुपये का सालाना लाभ हो रहा है।

संतोषी सोलंकी ने बताया कि पेपर वर्क के साथ फ्लेक्स मशीन की शुरुआत के बाद उन्हें बड़ी कंपनियों से भी लगातार ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। टप्परवेयर प्लास्टिक कंपनी, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, हैब फार्मा एवं हिमालयन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां उनकी प्रिंटिंग प्रेस से पैकेजिंग एवं प्रचार सामग्री के ऑर्डर देती हैं, जिससे बड़े स्तर पर कार्य एवं बेहतर लाभ संभव हो पा रहा है।

स्थानीय महिलाओं को भी दिया रोजगार

सेलाकुई स्थित सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के प्रिंटिंग कार्य किए जा रहे हैं। संतोषी सोलंकी अपने पति के साथ मिलकर इस उद्यम का संचालन कर रही हैं तथा अपनी प्रिंटिंग प्रेस में चार महिलाओं को रोजगार प्रदान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-बर्फबारी, पहाड़ों में झरने जमे
ये भी पढ़ें:सनातन से आकांक्षा रखने वाले भारत की ओर देख रहे, उत्तराखंड में बोले अमित शाह
ये भी पढ़ें:दो दिन उत्तराखंड में रहेंगे शाह, 1000 जवान देंगे सुरक्षा; दून-दिल्ली रूट डायवर्ट

समूह की महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से जनपद में समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए प्रदेश भर से देहरादून जिले की संतोषी सोलंकी का चयन हुआ है, जो समूह स्तर पर प्रिंटिंग में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।