Dehradun and Haridwar Railway Stations to Get 15 Crore Upgrade Hi Tech Facilities Ahead of Kumbh 2027 देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन 15 करोड़ में संवरेंगे, कुंभ से पहले हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन 15 करोड़ में संवरेंगे, कुंभ से पहले हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी

रेलवे ने देहरादून और हरिद्वार स्टेशनों को 15 करोड़ में संवारने का लक्ष्य रखा है। इन पैसों से वेटिंग हॉल, लिविंग एरिया, डिजाइन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल साइनेज जैसी सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा।

Sun, 22 March 2026 08:37 AMGaurav Kala देहरादून/मुरादाबाद
share
देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन 15 करोड़ में संवरेंगे, कुंभ से पहले हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी

हरिद्वार और देहरादून जंक्शन को कुंभ-2027 के लिए 15 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। देहरादून और हरिद्वार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए साढ़े सात-सात करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। इसके अलावा मोतीचूर, ज्वालापुर और हर्रावाला स्टेशन पर भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्टेशनों के लिए भी रुपये जारी किये गए हैं।

रेलवे ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के विकास पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। ये पैसे रेल बजट में पारित पैसों से अलग हैं। इन पैसों से वेटिंग हॉल, लिविंग एरिया, डिजाइन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल साइनेज जैसी सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट से ब्लैक में सिलेंडर, इंदिरा अम्मा कैंटीन में थाली के दाम बढ़े

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसी तरह देहरादून स्टेशन पर भी पुनर्निर्माण और यात्री सुविधाओं को लेकर कार्य किए जाने हैं। दोनों ही स्टेशनों पर अर्धकुंभ से पहले ही यात्रियों की बेहतर सुविधाएं मिलने लगें, इसको लेकर खाका खींच दिया गया है। वहीं मोतीचूर, ज्वालापुर और हर्रावाला स्टेशनों पर भी स्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य कुंभ के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

हरिद्वार और देहरादून स्टेशन पर मिलेंगी ये सुविधाएं

हरिद्वार और देहरादून स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं ऑटोमेटिक एस्केलेटर्स, लिफ्ट, मॉडर्न वेटिंग एरिया और फूड यूनिट्स विकसित किये जाएंगे। इसके अलावा इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल साइनेज, और वाईफाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। लॉकर रूम से लेकर लिविंग रूम, डॉरमेट्री और कमरों की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकट की घड़ी में पीएम मोदी के प्रयासों का समर्थन करें, राजनाथ सिंह की अपील

मुरादाबाद मंडल (उत्तर रेलवे) सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि देहरादून और हरिद्वार स्टेशन पर बेहतर सुविधाओं को लेकर रेलवे का पूरा ध्यान है। 15 करोड़ रुपये मिले हैं, इससे इन दोनों स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वेटिंग हॉल से लेकर लिविंग एरिया और यात्री की सुविधाओं को देखते हुए अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कुंभ मेले में कमांड सेंटर निर्माण को 20 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

कुंभ 2027 के लिए हरिद्वार में प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन के लिए 20.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को इस सेंटर के निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी, 3 जिलों के लिए एडवाइजरी

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण, पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुंडी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौन्दर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के प्रस्तावों के लिए आर्थिक मंजूरियां दी हैं।

चम्पावत में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, रुद्रपुर नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन, देहरादून में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के प्रस्तावों के तहत धन जारी करने की अनुमति दी। नगर निकायों में रजत जयंती पार्क के प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।