Support PM Narendra Modi Efforts in Times of Crisis Appeals Rajnath Singh Amid Iran Israel war संकट की घड़ी में पीएम मोदी के प्रयासों का समर्थन करें, राजनाथ सिंह की अपील, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

संकट की घड़ी में पीएम मोदी के प्रयासों का समर्थन करें, राजनाथ सिंह की अपील

ईरान और इजरायल युद्ध से पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। पूरी दुनिया इस वक्त गैस और जरूरत के सामानों के संकट से जूझ रही है। राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि वे पीएम मोदी के प्रयासों का समर्थन करें।

Sun, 22 March 2026 07:13 AMGaurav Kala हल्द्वानी
share
संकट की घड़ी में पीएम मोदी के प्रयासों का समर्थन करें, राजनाथ सिंह की अपील

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच स्पष्ट किया कि युद्ध नहीं, संवाद और कूटनीति ही समाधान है। उन्होंने अपील की कि संकट की इस घड़ी में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का समर्थन करे।

रक्षा मंत्री शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर में गुजर रही है। दुनिया में इस समय युद्ध चल रहा है। यह पूरे विश्व के लिए यह चिंता का विषय है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्पष्ट किया है कि समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस संकट से कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। प्रधानमंत्री ने अपनी योग्यता, क्षमता, सूझबूझ से भारत को संकट में नहीं फंसने दिया। भविष्य में क्या होगा, कहा नहीं जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वे धाकड़ धामी हैं... अब उन्हें 'धुरंधर धामी' कहा जाना चाहिएः राजनाथ सिंह

मोदी नेतृत्व में भारत मजबूत

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज दुनिया ध्यान से सुनती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और खाद्य संकट के बावजूद भारत अब तक संतुलित स्थिति में है।

छक्का मारेंगे धामी

क्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पांच वर्षों से मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में नौ वर्ष से भाजपा सरकार है। उत्तराखंड में धामी भाजपा के छठे मुख्यमंत्री हैं। बकौल राजनाथ, ‘मैं कह सकता हूं, चार वर्ष में धामी ने विकास के क्षेत्र में चौका मारा है, अब छह वर्ष पूरे करने पर वे जीत का छक्का मारेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धामी कैबिनेट विस्तार में एक खजान से भाजपा के तीन निशाने, पहाड़ से मैदान तक पकड़

2027 में दो तिहाई बहुमत से जीत का दावा

राजनाथ ने उत्तराखंड में धामी सरकार के विकास कार्यों को सराहा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में मजबूत हो रहे संगठन और सरकार के कामकाज को इसका आधार बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्म और आधुनिकता का संगम बन रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धामी की नई टीम में पुराने कांग्रेसियों की भरमार, 12 में सिर्फ 4 'मूल' भाजपाई

जमीन कब्जाने वालों को राज्य में कोई जगह नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जमीन कब्जाने वालों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। वनभूलपुरा दंगे का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए देवभूमि की जनसांख्यिकी को बदलने का काम किया। सरकार ने दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि आज कोई सरकारी भूमि कब्जाने से पहले सौ बार सोचता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।