Char Dham Yatra Green Card Explained Why MP Pilgrims Stuck for 2 Days चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनाएं? MP से आए 90 यात्री दो दिन फंसे रहे; मत करना ये गलती, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनाएं? MP से आए 90 यात्री दो दिन फंसे रहे; मत करना ये गलती

Char Dham Yatra Green Card: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ग्रीन कार्ड बनाना भी बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश से आए 90 यात्री ग्रीन कार्ड न बन पाने से दो दिन हरिद्वार में फंसे रहे। आप भी ऐसी गलती न करें।

Fri, 8 May 2026 10:11 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनाएं? MP से आए 90 यात्री दो दिन फंसे रहे; मत करना ये गलती

Char Dham Yatra Green Card: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। कुछ ही दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारोंधाम के दर्शन कर चुके हैं। अगर आप भी देश या विदेश के किसी हिस्से से चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन के अलावा ग्रीन कार्ड बनाना भी बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आए 90 यात्री समय पर ग्रीन कार्ड नहीं बनने से दो दिन तक हरिद्वार में फंसे रहे। ग्रीन कार्ड बनने के बाद वे बदरीनाथ यात्रा पर रवाना हो सके।

ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में मध्य प्रदेश के यात्रियों ने पूरी रात जमीन पर लेटकर और कुर्सियों पर बैठकर बिताई। बुधवार की सुबह 11 बजे भिंड मध्य प्रदेश से 4 बसों में 90 यात्री चारधाम यात्रा पर जाने से पूर्व ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। इस दौरान वाहनों के चालक भी अपने ग्रीन कार्ड के लिए कोशिश करने लगे। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन केंद्र में बने परिवहन विभाग के अस्थाई पंडाल कार्यालय पर भी संपर्क किया लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास ट्रैवल एजेंटों से भी संपर्क किया और रोशनाबाद स्थित परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा भी करनी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बना तापमान का अंतर, सेहत हो रही नासाज

सर्वर डाउन होने से नहीं बना ग्रीन कार्ड

यात्री राजेंद्र दूबे, विद्याराम, नवप्रकाश शर्मा, संत कुमार शर्मा, संजय शर्मा, रवि शर्मा, एके शर्मा आदि ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे रजिस्ट्रेशन केंद्र पहुंचे थे। लेकिन ग्रीन कार्ड में बहुत परेशानी हो रही है।

क्या है ग्रीन कार्ड

चारधाम यात्रा पर जाने वाली टैक्सी, बस आदि के लिए ग्रीन कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है। ग्रीन कार्ड ऐसा दस्तावेज है जिसमें वाहन संबंधित रोड परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, टैक्स जमा सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट, बीमा सर्टिफिकेट आदि की जानकारी शामिल होती है। यह कार्ड वाणिज्य वाहनों के लिए अनिवार्य है। इसके बिना वाहन यात्रा पर नहीं जा सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ में करेंगे साधना, 22 दिन एकांतवास और प्रवचन

कैसे बनाएं ग्रीन कार्ड

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल वाहनों जैसे टैक्सी, बस और मैक्सी कैब के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य है। यह वाहन की फिटनेस और यात्रा अनुमति से जुड़ा प्रमाणपत्र है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवाया जा सकता है। इसके लिए वाहन मालिक को उत्तराखंड परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट greencard.uk.gov.in पर जाकर वाहन नंबर, परमिट और ड्राइवर से जुड़ी जानकारी भरनी होती है।

ये दस्तावेज जरूरी

साथ ही आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और टैक्स क्लियरेंस जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। शुल्क जमा करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाता है। यात्रा सीजन में इसे आरटीओ कार्यालयों और विशेष चेकिंग सेंटरों से ऑफलाइन भी बनवाया जा सकता है। चारधाम मार्ग पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण केवल फिट और सुरक्षित वाहनों को ही यात्रा की अनुमति दी जाती है, इसलिए बिना ग्रीन कार्ड कई स्थानों पर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार धाम यात्रा में 19 दिनों में 32 श्रद्धालुओं की मौत, डर से सहमें तीर्थयात्री

अधिकारी क्या बोले

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि रात बिताने के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र में जगह दी गई है। साथ ही किसी को धर्मशाला में जाना हो तो उसकी भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन समय से किया गया है। ग्रीन कार्ड के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। एआरटीओ निखिल शर्मा का कहना है कि यह मामला देर शाम संज्ञान में आया था दो वाहनों का ग्रीन कार्ड बन गया था। बाकी वाहनों का सर्वर डाउन होने के कारण नहीं बना था। कभी ऐसा कुछ हो तो यात्री और चालक स्वयं परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचकर ग्रीन कार्ड बनवा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।