नगर परिषद में लोक कल्याण मेला का आयोजन
मधुपुर प्रतिनिधि नगर परिषद आवास और विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार निकाय में पीएम स्वनिधी योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजन का निर्देश दिय

नगर परिषद आवास और विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार निकाय में पीएम स्वनिधी योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजन का निर्देश दिया गया है। इस आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू की अध्यक्षता में मधुपुर नगर परिषद पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया।
मेले का आयोजन
मेले में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं द्वारा रुपए 15000, 25000 व 50000 का आवेदन प्राप्त किया गया साथ ही ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को सरकार की 8 योजना जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा, वन नेशन वन राशन, मातृत्व वंदना, जन-धन आदि का लाभ देने के लिए वेंडर की प्रोफाइलिंग भी की गयी, उसके अतिरिक्त योग्य वेंडरों को वेंडर क्रेडिट कार्ड देने के उद्देश्य से उनका आवेदन भी ऑनलाइन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार निकाय में लगातार पथ विक्रेताओं के बीच योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेला का आयोजन का लक्ष्य पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, प्रशिक्षण आदि देना है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शा परवीण, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, जनप्रतिनिधि फैयाज कैशर, सामुदायिक संगठनकर्ता तारकेश्वर नाथ पांडेय, राजीव रंजन व कई लाभुक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन