BJP Women s Wing Supports Women s Empowerment Act in Tonkpur भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली, Champawat Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली

टनकपुर में भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाएगा। विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा गया कि उन्होंने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है।

Wed, 22 April 2026 04:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share
भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली

मृदुल, टनकपुर। भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। साथ ही विपक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई। टनकपुर में बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने पद यात्रा निकाली। पद यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से मोतीराम चौराहे पर पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। लेकिन विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने इसको लेकर विपक्ष की आलोचना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका

यहां सतीश भट्ट, हिमांशु बिष्ट, सरोज चंद्र, तुलसी कुंवर, निर्मला जोशी, गीता देवी, बबीता गोस्वामी, रीता कलखुड़िया, अनीता तिवारी, रवि प्रजापति, कुमुद जोशी, हरीश भट्ट, सौरभ गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने विपक्षियों का फूंका पुतला, की नारेबाजी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का प्रदर्शन, विपक्षी दलों के नेताओं का फूंका पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।