महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका
Varanasi News - वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में पदयात्रा निकाली। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष विधेयक में बाधा डाल रहा है, जो महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने के लिए लाया गया है।

वाराणसी। महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। लहुराबीर चौराहे से शुरू हुई जन आक्रोश पदयात्रा आर्य महिला कॉलेज पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने में विपक्ष बाधा उत्पन्न कर रहा है। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने के उद्देश्य से लाया गया है और इसमें देरी से व्यापक स्तर पर नुकसान हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन