भाजपा का प्रदर्शन, विपक्षी दलों के नेताओं का फूंका पुतला
Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने के बाद से विपक्षी

हमीरपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने के बाद से विपक्षी के विरुद्ध आंदोलित भाजपाइयों ने बुधवार को जनाक्रोश मार्च निकाला। आंबेडकर पार्क से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचे भाजपाइयों ने विपक्षी दलों के नेताओं के पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अगुवाई में भाजपाइयों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद बस स्टैंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राजद के नेता तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तस्वीर लगे पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती रही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। जिपंअ जयंती राजपूत ने कहा कि नारी शक्ति के साथ पीठ में छुरा घोंपने वाले विपक्षी पार्टियों को मातृ शक्ति करारा जवाब देगी। इस मौके पर लक्ष्मीरतन साहू, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, बसंत सोनी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन