विकासनगर में हिंदूवादी संगठनों ने निकाली रैली
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर एक रैली निकाली। मंडी चौक से शुरू होकर यह रैली तहसील मुख्यालय तक पहुंची, जहां प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने गोमाता के प्रति सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।
गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकालकर गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की। मंडी चौक से शुरु हुई रैली तहसील मुख्यालय तक पहुंची। जहां संगठनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि गौ माता की इस समय जगह-जगह बेकद्री हो रही है। इसलिए गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने से ही गोमाता को उचित सम्मान मिलेगा।ज्ञापन सौंपने के बाद तहसील परिसर में ही लोगों को भंडारा दिया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम चौधरी, प्रदीप कश्यप, विपिन वर्मा, अमित पाल, वंश रघुवंशी, नितिन पासी, आयुष सिंह, अभिषेक भट्ट, सागर डंग आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन