NSUI and Congress Protest NEET Paper Leak Demand Justice for Students नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन

देवेंद्र पांडे, गरुड़। एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर छात्रों को न्याय की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार की विफलता है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। छात्रों का भविष्य दांव पर है।

Sat, 16 May 2026 05:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन

देवेंद्र पांडे, गरुड़। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बैजनाथ-ग्वालदम तिराहे पर सरकार का पुतला दहन कर छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक सरकार की बड़ी विफलता है। परीक्षाओं की तैयारी में छात्र-छात्राओं का वर्षों का परिश्रम और परिवारों की मेहनत दांव पर लग रही है, लेकिन सरकार दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी में छात्रों का बहुमूल्य समय और अभिभावकों की मेहनत लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई और नीट अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

ऐन मौके पर पेपर लीक होने से विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं विशाल फर्स्वाण ने कहा कि पिछले एक दशक में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कोटा में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन में भानू रावत, महेंद्र सिंह रावत, अनिल कुमार, दीपक कोहली, दिवाकर तिवारी, एसपी सिंह, मोहन सिंह, भुवन सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश जीना, लक्ष्मण कुमार आर्य और प्रकाश चंद्र आर्या समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झामुमो छात्र मोर्चा ने नीट पेपर लीक विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।