युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
लोहरदगा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और कहा कि पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग की।

लोहरदगा, प्रतिनिधि। नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक लोहरदगा पर प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और एनटीए अध्यक्ष प्रदीप कुमार का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस जिला वरीय उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, इमरोज़ अंसारी और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनौवर आलम के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के कारण
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
नेताओं की बातें
गुलाम जिलानी ने कहा कि हर बार परीक्षा में गड़बड़ी होने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार को इसका जवाब देना होगा।
इमरोज अंसारी ने कहा कि यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की हत्या है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एनटीए पर सवाल
मनौवर आलम ने कहा कि एनटीए को विद्यार्थियों के साथ हो रहे खिलवाड़ का जवाब देना चाहिए। बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है और केंद्र सरकार को इस मामले में जवाबदेह बनना होगा।
मौके पर युवा उपाध्यक्ष आफताब अंसारी, अनिमा कुजूर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सविता कुमारी, आसिफ इमाम, फैयाज अंसारी, अरशद अयूब, अमजद खान,फारुख हुसैन, जाहिद अंसारी, आकिब अंसारी, रिजवान अंसारी, मुदस्सिर अंसारी, संदीप उरांव,मोबिन अंसारी, दीपेश उरांव, विक्की अंसारी, शमशाद अंसारी, शैलेश कुमार, तौसीफ अंसारी, राजा अंसारी, माज अंसारी, वशद आलम, तनवीर अंसारी, आर्यन भगत, साहिल, मुराद अंसारी, आसिफ अंसारी, फरहान, अनस इरफान, आदिल अर्श, ओवैस, तनवीर, अरमान, अमन, साहिल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन