BJP Women s Front Protests Against Opposition s Betrayal of Women s Rights विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद में विधेयक के विरोध को महिलाओं के हितों के साथ विश्वासघात बताया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

Thu, 23 April 2026 04:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने 16 व 17 अप्रैल को संसद में एक महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध को देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया और विधायक पार्वती दास ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने संसद में विधेयक का विरोध कर अपनी सोच उजागर की है। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्षी दल महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की। इस अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य नीमा धपोला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, जिला मंत्री विमला कपकोटी, जिला महामंत्री भावना गड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजयुमो ने विपक्षी दलों का फूंका पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी: प्रतिभा शुक्ला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।