BJP Women s Wing Protests Against Non-Passage of Women s Empowerment Amendment Bill भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण संशोधन बिल संसद में पारित न होने के विरोध में सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ मानसिकता के खिलाफ है।

Thu, 23 April 2026 11:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

प्रयागराज। महिला सशक्तिकरण संशोधन बिल संसद में पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन’ किया। महिलाओं ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी कर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। महिला वक्ताओं ने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो महिलाओं को उनके अधिकार देने से कतराती है। आरोप लगाया कि बिल पास न होने से देश की महिलाओं के विश्वास को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन में अर्चना शुक्ला, रीता सिंह, चंद्रा अहलूवालिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर राहुल का जलाया पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।