भाजयुमो ने विपक्षी दलों का फूंका पुतला
भाजयुमो ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के विरोध पर पुतला फूका। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने बताया कि संसद में विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण था और महिलाएं इसका जवाब देंगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध करने के खिलाफ भाजयुमो ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका। भाजयुमो धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में बीएसएस महिला कॉलेज के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक नारेबाजी की। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया। नारी शक्ति बिल का विरोध कर कांग्रेस, जेएमएम, टीएमसी, आरजेडी, डीएमके जैसी पार्टियों ने यह दिखा दिया कि उन सभी दलों के दिल मे महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि संसद में इस महत्वपूर्ण बिल के विरोध के दौरान विपक्षी सांसदों का रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा, जो उनके वास्तविक चरित्र को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। मौके पर मानस प्रसून, रमा सिन्हा, रीता यादव, तमाल राय, राजाराम दत्ता, साकेत श्रीवास्तव, शुभम बनर्जी, भगीरथ दास, अर्जुन मुखर्जी, दिलीप सिंह, नीरज शर्मा, सुधा झा, अंकिता शर्मा, रजनी सिन्हा, बरणाली चटर्जी, सुमन मंडल, नारायण राय, हरि भजन सहित अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन