योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का लिया सकल्प
भारतीय जनता पार्टी कंधार मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में संगठनात्मक संरचना और मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने बैठक की अध्यक्षता की।

देवेंद पांडे, गरुड़। भारतीय जनता पार्टी कंधार मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक संरचना, मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने की। बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जगदीश आर्य, हरीश रावत, गोपाल किरमोलिया, इंद सिंह बिष्ट, प्रमोद सनवाल, मदन मोहन गोसाईं, दान सिंह फर्स्वाण, नंदन गिरी, राजेंद्र सिंह आदत मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन