BJP Ghaghra Meeting Highlights Organizational Review and Welfare Schemes Outreach जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां : भाजपा, Ghumla Hindi News - Hindustan
More

जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाकर योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Sat, 6 June 2026 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share
जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां : भाजपा

घाघरा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

बैठक में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विपिन बिहारी सिंह, श्याम किशोर पाठक, संजय सिंह, उपाध्यक्ष जय नारायण सिंह, अलका देवी, सुनील कुमार साहू, महामंत्री अमित कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुदर्शन गोप, रविन्द्र उरांव, शेखर सुमन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।