12 साल बेमिसाल अभियान चलाईगी भाजपा
पबुड़ा में भाजपा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 साल पूरे होने पर '12 साल बेमिसाल' अभियान की योजना बनाई गई।

बानो,प्रतिनिधिप्रखंड के पबुड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 साल बेमिसाल अभियान चलाने की बात कही गई। मौके पर बलराम सिंह, विश्वनाथ बड़ाईक, रामचंद्र बड़ाईक, रामकिशोर सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन