विधायक ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर में खरेही मंडल की मासिक बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा ने संगठन की रणनीति और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की। विधायक पार्वती दास ने ग्राम प्रधानों के भाजपा में शामिल होने को विकास का प्रतीक बताया। कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की गई।

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विधानसभा बागेश्वर के खरेही मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक ग्राम कठपुड़ियाछीना में की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा ने की। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक पार्वती दास ने कहा कि ग्राम प्रधानों का भाजपा में शामिल होना डबल इंजन सरकार पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों तक विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक
में मंडल प्रभारी खड़क टंगड़िया, रवि करायत, दीपा आर्या, जिला मंत्री महेश मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन जोशी, खीम सिंह नेगी, हरीश सिंह नेगी, शंभू दत्त मिश्रा, बालम नगरकोटी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री मनोज पंत और नंदन गेड़ा ने किया। बैठक की प्रमुख उपलब्धि क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों का भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन