शिव मंदिर बैजनाथ में की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने बैजनाथ शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। वक्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

देवेंद्र पांडे, गरुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने तथा उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के सफल कार्यकाल की कामना की। बैजनाथ शिव मंदिर में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लाक प्रमुख किशन बोरा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला मंत्री गोपाल किरमोलिया, कुमाऊं संयोजक जगदीश आर्य, मंगल सिंह राणा, इंद सिंह बिष्ट, सुनील दोसाद, डीके जोशी, दिनेश बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, रमेश जोशी, गोविंद डसीला, योगेश वर्मा, रोहित पांडे, नरेश कुमार, केआर आर्य, राजेंद्र नेगी, दीपक खुल्बे, नंदन थापा, ठाकुर मेहरा, दयाल काला, गोपाल सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन