प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल पर किया प्रसाद वितरित
काशीपुर में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की यात्रा का जिक्र किया, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का उल्लेख किया। इस अवसर पर अरदास एवं पूजा अर्चना की गई।
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत को विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम प्रदान किए हैं। अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया गया है, जिससे करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना हेतु श्री गुरुद्वारा साहिब एवं बाल सुंदरी माता मंदिर में अरदास एवं पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की गई।इस
अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गुरविंदर सिंह चंडोक, अमित सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, राम मल्होत्रा, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, सुशील शर्मा जी, रजत सिद्धू, राजीव ठुकराल, सृष्टि बंसल, अर्जुन सिंह मानवेंद्र मानस सहित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं काशीपुर के सम्मानित भाई-बहन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन