मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोदी के दीर्घायु और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने मोदी के कार्यकाल को विकास और जनकल्याण का बताया।
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के टाउन हॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर उन्नति के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान सामूहिक शंखनाद भी हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित बताते हुए विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और विकसित भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूजन एवं जलाभिषेक के दौरान उपस्थित महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, श्याम बाबू दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक आशीष वर्मा, अरुण गुप्ता, क्षमा वर्मा, अवनीश शर्मा, प्रमुदित मिश्रा, दिलीप गुप्ता, अवधेश दीक्षित, जितेंद्र वर्मा, वैभव खन्ना, संजीव राठौर, सुशील सक्सेना, वर्षा अवस्थी, विनोद कनौजिया, शैलेंद्र मिश्रा, काव्य गुप्ता, हेमा अग्रवाल, माधवी सक्सेना, विम्मी सैनी, संदीप वर्मा और सोनल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन