Earthquake in Uttarakhand: Twin Tremors Rock Bageshwar Within 15 Minutes उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बार हिली धरती, 15 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के झटके; दहशत में लोग, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बार हिली धरती, 15 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के झटके; दहशत में लोग

राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया।

Sun, 19 April 2026 01:30 PMMohit वार्ता, बागेश्वर
share
उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बार हिली धरती, 15 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के झटके; दहशत में लोग

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में हल्की दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में विधवा और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, इनकम लिमिट बढ़ाने की तैयारी

इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर रहा और इसकी गहराई भी 5 किलोमीटर आंकी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 'अवैध' निर्माणों पर फिर चला 'पीला पंजा', तीन धार्मिक ढांचे गिराए

विशेषज्ञों के अनुसार, कम तीव्रता के ये भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन लगातार झटके आने से यहां लोगों में भय का माहौल बन गया। फिलहाल कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है।

14 अप्रैल को पिथौरागढ़ में भूकंप आया था

इससे पहले 14 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 7:07 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था। राहत की बात यहथी कि झटके महसूस होने के बावजूद, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और भूकंप केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में तेज हवा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 24 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

वहीं 11 अप्रैल की सुबह रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.06 मापी गई थी। भूकंप का असर उत्तरकाशी में भी महसूस किया गया था। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5:02 बजे महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए।रुद्रप्रयाग में आए भूकंप के झटकों का असर उत्तरकाशी जिले में भी महसूस किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।