Ayush Clinic in Every Block of Uttarakhand Ayurveda Homeopathy Along with Panchkarma Wellness Services उत्तराखंड के हर ब्लॉक में होंगे आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म-वेलनेस भी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में होंगे आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म-वेलनेस भी

उत्तराखंड में आयुर्वेद और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक बनाए जाएंगे। मरीजों को आयुर्वेद और होम्योपैथी के साथ ही पंचकर्म-वेलनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Wed, 8 April 2026 11:40 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में होंगे आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म-वेलनेस भी

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने प्रदेश के हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक खोलने की योजना बनाई है। इन क्लीनिकों में आयुर्वेद और होम्योपैथी के साथ-साथ पंचकर्म और वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंगलवार को विधानसभा में आयुष विभाग की समीक्षा के बाद प्रेसवार्ता में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल की तर्ज पर लागू की जाएगी, जिससे आम लोगों को नजदीक ही पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम दर्शन से पहले कर लें तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली है मुश्किल

वेलनेस और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड औषधीय पौधों की दृष्टि से बेहद समृद्ध प्रदेश है। ऐसे में आयुर्वेद और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रही है। होटल, धर्मशाला और आश्रमों को भी आयुष सेवाओं से जोड़ने की नीति पर काम किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर्यटन को भी नई दिशा मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरीनाथ-केदारनाथ में 2 नए अस्पताल, चारधाम यात्रियों की होगी ECG जांच

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए बनेगी कमेटी

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक आयुर्वेद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न मुद्दों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

ऋषिकुल में आयुष एम्स की तैयारी

मदन कौशिक ने बताया कि हरिद्वार के ऋषिकुल परिसर में आयुष एम्स स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 15 एकड़ जमीन की आवश्यकता है और प्रशासन को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरी-केदारनाथ से देहरादून तक बारिश और बर्फबारी; उत्तराखंड में आज दिनभर अलर्ट

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

सरकार की इस पहल से न केवल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि आयुर्वेद, पंचकर्म और वेलनेस के जरिए प्रदेश को हेल्थ टूरिज्म हब के रूप में भी विकसित करने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस हो

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पत्नी और राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोक भवन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव रखती है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित जांच को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सफाई संग जागरूक करने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।