Chardham darshan Prepare Before Char Dham Yatra Continuous Snowfall Likely to Increase Difficulties चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

इस साल चारधाम दर्शन यात्रियों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। अभी तक बर्फबारी नहीं रुकी है और इससे रास्ता साफ करने में दिक्कतें आ रही हैं। यात्रा से पहले आप अपनी तैयारी दुरुस्त रखें।

Wed, 8 April 2026 09:56 AMGaurav Kala देहरादून
share
चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

यदि आप चारधाम दर्शन पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चारधाम में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे यात्रा तैयारियां प्रभावित हैं। इसलिए आपको भी यहां विशेष तैयारी के साथ आना होगा। केदारनाथ रूट पर लोक निर्माण विभाग, गुप्तकाशी की टीम पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी है। लेकिन लगातार हिमपात होने से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। आगे स्थिति सुधरेगी या बर्फबारी जारी रहेगी इस पर अभी मौसम विभाग कुछ अनुमान नहीं दे पाया है। पिछले 15 दिनों से जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, स्वर्गारोहिणी, कुवांरी पास, औली में बारिश-बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में आपको विशेष सतर्कता के साथ आना होगा।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। सामान्य तौर पर अप्रैल पहले पखवाड़े में यहां बर्फ पिघलना शुरू हो जाती थी। इस बार साल 2012 की तरह लगातार बारिश, बर्फबारी जारी है।

यहां कराएं पंजीकरण

चारधाम यात्रा को अधिकृत वेबसाइट पर ही पंजीकरण कराएं। इसके साथ ही मोबाइल एप पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। अधिकृत साइट से ही बुक कराएं हेली टिकट। हेलीकॉप्टर से दर्शन को लेकर कोई दिक्कत न आए, इसके लिए समय पर हेली टिकट बुक कराएं। heliyatra.irctc.co.in से ही टिकट बुक कराएं। हेलीकॉप्टर टिकट देने का दावा करने वाले अनधिकृत लोगों से बचें। धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनधिकृत लोगों से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरी-केदारनाथ से देहरादून तक बारिश और बर्फबारी; उत्तराखंड में आज दिनभर अलर्ट

इन नंबरों पर करें संपर्क

यात्रा से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करने को पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 01353520100 पर 24 घंटे कभी भी फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

Rudraprayag: Workers clear the snow near the 'Kedarnath Temple', in Rudraprayag district, Uttarakhand, Sunday, March 29, 2026. (PTI Photo)(PTI03_29_2026_000093B)

धामों के कपाट खुलने की तारीख

19 अप्रैल-गंगोत्री और यमुनोत्री

22 अप्रैल-केदारनाथ

23 अप्रैल- बदरीनाथ धाम

23 मई- हेमकुंड साहिब

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषिकेश में गंगा किनारे उतरा सी प्लेन, चारधाम यात्रा से पहले बड़ा मुकाम; वीडियो

12.71 लाख श्रद्धालुओं ने कराए पंजीकरण

सभी धामों में अभी तक 1271088 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं। यमुनोत्री धाम में 225238, गंगोत्री धाम में 231315, केदारनाथ धाम में 429675, बदरीनाथ धाम में 375352 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। हेमकुंड साहिब के लिए अभी तक 9508 श्रद्धालु दर्शन करा चुके हैं।

धामों में बर्फबारी के चलते माइनस में चल रहा तापमान

केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड में बहुत अधिक और बदरीनाथ, गंगोत्री में भी हल्की बर्फबारी से माइनस में तापमान चल रहा है। इस बर्फबारी का असर यात्रा शुरू होने के दौरान भी रहेगा। ऐसे में यूपी, दिल्ली समेत दूसरे गर्म मौसम वाले राज्यों से आने वाले श्रद्धालु इस मौसम से जरूर तालमेल बनाने की तैयारी से आएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैर सनातनी, रील और...; 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के नियम जान लीजिए

इन तैयारियों के साथ शुरू करें यात्रा

● किसी भी दिक्कत से बचने को यात्रा से पहले चारधाम यात्रा का पंजीकरण जरूर कराएं

● यात्रा के दौरान अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट जरूर साथ रखें

● पंजीकरण के दौरान सटीक स्वास्थ्य जानकारी जरूर दें

● वरिष्ठ नागरिक यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं

● यदि पहले से कोई दवाई चली आ रही है तो प्रचुर मात्रा में स्टॉक जरूर साथ रखें।

● यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए ही आगे बढ़ें। ताकि मौसम के साथ तालमेल बना रहे।

● यदि किसी भी तरह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो यात्रा से परहेज करें।

● वाहनों की रफ्तार को पहाड़ पर नियंत्रित रखें और पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।