ankita bhandari murder case congress protest and demand cbi inquiry अंकिता भंडारी हत्याकांडः सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; VIP को सामने लाने की मांग, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अंकिता भंडारी हत्याकांडः सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; VIP को सामने लाने की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से जमकर धक्का मुक्की हुई। कलेक्ट्रेट में पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर कांग्रेसी परिसर के अंदर घुस गए और धरने पर बैठ गए। कहा कि हत्याकांड में सामने आ रहे वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Sat, 3 Jan 2026 03:32 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
अंकिता भंडारी हत्याकांडः सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; VIP को सामने लाने की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शनिवार को रुद्रपुर में कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कूच के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से जमकर धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट में पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर कांग्रेसी परिसर के अंदर घुस गए और कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस को रोकने लाठियां भी भांजी लेकिन कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस नाकाम नजर आई।

शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे कांग्रेसी बड़ी संख्या में नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने इकट्ठा हुए। यहां कांग्रेस ने सभा की। इसके बाद किच्छा के विधायक तिलकराज की अगुवाई में कांग्रेसियों ने नैनीताल हाईवे से कलेक्ट्रेट की ओर जुलूस की शक्ल में कूच किया।

कांग्रेस को रोकने के लिए पुलिस में कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा घेरा बनाया था। बैरिकेडिंग करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद किया था। पुलिस ने यहां कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी बैरिकेडिंग को धकेल कर आगे बढ़ गए। वहीं मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को धकेलकर गेट को खोलकर आगे बढ़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी केस: सबूत मिले तो CBI जांच को तैयार सरकार, कैबिनेट मंत्री बोले
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी केस: BJP के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- शर्म आ रही है

इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जमीन में ही धरने पर बैठ गए।

इस दौरान विधायक तिलकराज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया और महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस अंकिता हत्याकांड के हत्यारे को सामने नहीं ला पा रही है, उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, वहीं विरोध करने वालों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी मामले में अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची उत्तराखंड पुलिस

उन्होंने कहा कि हत्याकांड में सामने आ रहे वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और दोषियों को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक वीआईपी को सामने नहीं लाया जाएगा तब तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।