Actress Urmila Sanawar troubles have increased Uttarakhand police arrived her house saharanpur and posted notice अंकिता भंडारी हत्याकांड: यूपी में अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची उत्तराखंड पुलिस, चस्पा किया नोटिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अंकिता भंडारी हत्याकांड: यूपी में अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची उत्तराखंड पुलिस, चस्पा किया नोटिस

सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार रात उनके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है।

Fri, 2 Jan 2026 10:40 PMDinesh Rathour सहारनपुर
share
अंकिता भंडारी हत्याकांड: यूपी में अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची उत्तराखंड पुलिस, चस्पा किया नोटिस

यूपी के सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार रात उनके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। अभिनेत्री पर उत्तराखंड के ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस उन्हें बयान देने के लिए बुला रही है। उर्मिला हाल ही में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद चर्चाओं में आई हैं। सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री कई दिनों से लापता है, उनके घर पर भी ताला लटका मिला।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए उर्मिला ने 29 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए गंभीर बयान दिए थे और बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह लापता हैं। लाइव वीडियो में उर्मिला ने कहा था कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें निशाना बना रही है और उनकी जान को खतरा है। इसके बाद से उर्मिला का कोई सुराग नहीं मिला है और उनके सभी संपर्क नंबर बंद हैं। अभिनेत्री के घर में ताला लगा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा उर्मिला के घर पर नोटिस चस्पा करने के बाद मामले की जांच और भी तेज हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सहेलियों के साथ खरीददारी करने आई युवती की गर्दन पर युवक ने रखा चाकू

चार दिन पहले रोते हुए बनाया था वीडियो

चार दिन पहले अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर रोते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी, इसके बाद से अभिनेत्री का कोई पता नहीं है। उर्मिला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर की रहने वाली हैं। गुरुवार देर रात हरिद्वार पुलिस ने बयान लेने के लिए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराधियों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साल में 23 कुख्यात एनकाउंटर में ढेर

छोटे पर्दे की अभिनेत्री है उर्मिला सनावर

उर्मिला सनावर छोटे पर्दे की अभिनेत्री हैं और वह कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह शूटिंग की लोकेशन पर थी और वहीं से पुलिस के आने की सूचना के बाद निकल गई थीं और उसके बाद ऑटो में बैठकर उन्होंने फेसबुक लाइव किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।