ankita bhandari murder case bjp leader ankit bahukhandi resigns uttarakhand अंकिता भंडारी केस: बीजेपी में बढ़ी रार, एक और नेता ने दिया इस्तीफा; कहा- शर्म आ रही है, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अंकिता भंडारी केस: बीजेपी में बढ़ी रार, एक और नेता ने दिया इस्तीफा; कहा- शर्म आ रही है

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी नामों पर चुप्पी और न्याय में देरी से क्षुब्ध होकर ऋषिकेश भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Fri, 2 Jan 2026 11:24 AMAnubhav Shakya नई दिल्ली, वार्ता
share
अंकिता भंडारी केस: बीजेपी में बढ़ी रार, एक और नेता ने दिया इस्तीफा; कहा- शर्म आ रही है

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी के बाद अब ऋषिकेश से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

इस्तीफे के साथ बहुखंडी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए लिखा कि जिस तरह इस मामले में वीआईपी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और पार्टी से जुड़े लोग चुप्पी साधे हुए हैं, उसे देखकर उन्हें शर्म महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई न होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल पर BJP को झटका, भगत राम कोठारी का इस्तीफा, अंकिता भंडारी केस से लिंक

निष्पक्ष जांच जरूरी

बहुखंडी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वह इस पूरे प्रकरण से आहत हैं और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद पर बने रहना उचित नहीं समझते। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर समय रहते निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का विश्वास डगमगा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो , बुल्डोजर भेजने वाले नेता की गिरफ्तारी हो

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले को लेकर भाजपा से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पहले भी इस्तीफे दिए जा चुके हैं। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। प्रदेश की राजनीति में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।