विपक्ष की धोखे का महिलाएं देंगी जवाब: मेयर
-अल्मोड़ा में भाजपा ने बिल पास नहीं होने पर प्रेस वार्ता की -मेयर वर्मा ने
मुकेश सक्टा,अल्मोड़ा। सदन में नारी शक्ति वंदन बिल गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को मेयर अजय वर्मा ने प्रेस वार्ता की। कहा कि विपक्ष के धोखे का महिलाएं जवाब जरूर देंगीं। नगर निगम सभागार में हुई प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। कहा भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष बार-बार सरकार के प्रयासों पर बाधा बन रहा है। इस बार सदन में बल को गिराकर विपक्ष ने साबित कर दिया कि वह महिलाओं के हितैसी नहीं विरोधी हैं।
कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और लंबी प्रक्रियाओं के जरिए महिला आरक्षण को टालने का काम किया। आज बिल पास होने के करीब था तो विपक्ष से मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया गया। आने वाले समय में महिलाएं अपने मताधिकार से ऐसे मुद्दों पर स्पष्ट और निर्णायक भूमिका निभाएंगी। यहां किरन पंत, विनीत बिष्ट, कमला तिवारी, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, मनीष जोशी, देवेंद्र भट्ट थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन