Empowerment and Dedication BJP s Nari Shakti Vandan Act under Modi s Leadership नारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों तक लोकतंत्र को नई ऊर्जा देगा: असीम, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों तक लोकतंत्र को नई ऊर्जा देगा: असीम

Hardoi News - नारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों तक लोकतंत्र को नई ऊर्जा देगा- असीमनारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों लोकतंत्र को नई ऊर्जानारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों लोकतंत्र को नई

Wed, 22 April 2026 11:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
नारी शक्ति वंदन कई पीढ़ियों तक लोकतंत्र को नई ऊर्जा देगा: असीम

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राजनीति में कांग्रेस शासनकाल की 'अटकाने और भटकाने' के अध्याय को समाप्त कर 'सेवा और समर्पण' से देशवासियों की उम्मीदों को पूर्ण किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक ऐसा मील का पत्थर है जो आने वाली कई पीढ़ियों तक भारतीय लोकतंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह बात जिला के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस को संबोधित कर कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से ही महिला सशक्तिकरण को सेवा और संकल्प का माध्यम बनाया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में रखा जबकि वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अमली जामा पहनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम का विरोध महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण: योगेंद्र उपाध्याय

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधनों पर विपक्ष (कांग्रेस और इंडी गठबंधन) ने विरोध में मतदान कर एक बार फिर महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, ओम वर्मा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अतुल सिंह, परेश लोहिया, आयुष सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी, अभय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी: प्रतिभा शुक्ला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारे लगाते हुए महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों का फूंका पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।