Opposition Disrespects Women BJP s Neera Yadav on Nari Shakti Vandan Bill विपक्ष ने महिलाओं का किया अपमान: डॉ नीरा, Gridih Hindi News - Hindustan
More

विपक्ष ने महिलाओं का किया अपमान: डॉ नीरा

गिरिडीह की भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सहयोग नहीं किया, जिससे यह अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो सका। 25 अप्रैल को रांची में महिला सम्मान की लड़ाई के लिए आक्रोश रैली का आह्वान किया गया है।

Thu, 23 April 2026 02:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
विपक्ष ने महिलाओं का किया अपमान: डॉ नीरा

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस सहित विपक्ष के विरोध के कारण यह अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। देश की बहनें उनकी इस करतूत को कभी माफ नहीं करेंगी। बुधवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत में डॉ नीरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने को सभी से सहयोग का आग्रह किया था। इसके पारित होने पर सभी बहनों को फायदा होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर राहुल का जलाया पुतला

लेकिन विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। ताज्जुब है कि विपक्ष अधिनियम पारित नहीं होने पर जश्न मनाने में जुट गए। नीरा यादव ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को सिर्फ झूठा आश्वासन देकर ठगा है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, परंतु निर्णय के समय उसका असली चेहरा उजागर हो जाता है। कांग्रेस के लोगों ने अधिनियम का विरोध कर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आहूत की गई है। उन्होंने सभी से रैली में शामिल होने की अपील की। कहा कि यह रैली महिला सम्मान की लड़ाई है। प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डंगायच समेत कई नेता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने के विरुद्ध आक्रोश मार्च

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।