पीएम मोदी की अपील पर धामी के क्या-क्या ऐलान, सनातन पर उदयनिधि के बिगड़े बोल पर क्या कहा
पीएम मोदी की वर्क प्रॉम अपील पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि वे जल्द उत्तराखंड में इन्हें धरातल पर उतारेंगे। सनातन पर उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल को धामी ने आड़े हाथों लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण आई वैश्विक संकट को लेकर देश की जनता से वर्क फ्रॉम होम और पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने की अपील कर चुके हैं। इसे लेकर कई राज्य सरकारें ऐक्शन मोड में आ गई हैं। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि वे इस पर काम कर रहे हैं। फोकस वर्चुअल मीटिंग और पेट्रोल-डीजल की कम खपत पर रहेगा।
एक टीवी चैनल से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष को भी कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह संकट पीएम मोदी के कारण थोड़े आया है... विपक्ष को भी यह बात समझनी होगी कि इस वक्त देश को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने विरोध कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि वे हताशा और निराशा में इतना बढ़ चुके हैं... भूल चुके हैं कि वे अब देश के विरोध पर उतारू हो गए हैं।
हार का सैकड़ा पार कर लिया
सीएम धामी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां हार रहे हैं। उनकी हार का सैकड़ा हो चुका है। विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर धामी ने कहा कि अपनी खीक मिटाने के लिए राहुल गांधी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। ये व्यवस्था आज की नहीं है, आजादी के बाद से है। इसलिए इनकी हताशा इसी बात से पता चलती है।
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर धामी
बीते दिनों उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया। तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने का समय आ गया है। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा बयान दिया। उनके बयान पर धामी ने कहा कि स्टालिन के बयान से पता लगता है कि उनके अंदर कितनी निराशा और हताशा है। तमिलनाडु की जनता उन्हें सबक सिखा चुकी है।
धामी ने आगे कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करने वाला धर्म है। उन्होंने विपक्ष के इस बयान पर हमलावर अंदाज में कहा कि विपक्ष किसी खास धर्म के लोगों को खुश करने के चक्कर में इस तरह का बयान देता है और उनके साथी उनका विरोध नहीं करते, क्योंकि कहीं किसी विशेष धर्म के लोग नाराज न हो जाएं। यह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति है।
पीएम मोदी की अपील पर धामी
धामी ने कहा कि पीएम मोदी की देशव्यापी अपील को जल्द उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। हम वर्चुअल मीटिंग करेंगे। अधिकारियों और पार्टी की मीटिंग को वर्क फ्रॉम होम से करेंगे। ऊर्जा में कोई पेंडेंसी है, उसे एक दो माह में समाप्त करेंगे। खनन के सेक्टर जो भी कार्य होना है, उसे जल्द विस्तारित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन