न नकाब न बंदूक; 76 साल की दादी गैंग बनाकर ऐसे लूट लेती थी सोना, पुलिस ने पकड़ा
महाराष्ट्र से आई 76 साल की बुजुर्ग ‘दादी’ ने ऐसा गैंग बना रखा था। जो बिना नकाब और बंदूक के सहारे ज्वैलर्स से सोना लूट लेती थी। पुलिस ने इन्हें घेराबंदी करके पकड़ा।

देहरादून में पुलिस ने 76 साल की 'दादी' के नेतृत्व में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाला गैंग पकड़ा है। डोईवाला नगर चौक स्थित सुरेंद्र कुमार कक्कड़ की दुकान पर इस गैंग के 8 मई को सोने की छह चेनें गायब करने के बाद से पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। इस गैंग ने फिल्मों को भी मात दे दी। इनका स्टाइल एकदम अलग था। ना कोई नकाब, ना कोई बंदूक, इनका कवच थी 76 साल की बुजुर्ग महिला और उसकी बातों के जाल का नेतृत्व।
महाराष्ट्र से आए इस गिरोह का मास्टरप्लान बहुत ही सरल और शातिर था। गैंग पूरी रेकी करने के बाद किसी भी बड़ी ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसता। 76 वर्षीय विमला निवासी पांडुरंग रायगढ़, वासुदेव नामदेव शिंदे पूरी ठसक के साथ दल का नेतृत्व करतीं जैसे किसी संभ्रांत परिवार की वरिष्ठ नागरिक हों। पुलिस के मुताबिक मोलभाव को लेकर दुकानदारों को विमला अक्सर डांट भी देतीं। कारोबारी भी उम्र अधिक होने का लिहाज करते। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य दुकानदार और उसके कर्मचारियों को को अलग-अलग डिजाइन दिखाने और मोल-भाव के बाहने उलझा उलझा देते। इसी दौरान नजर बचाकर कीमती गहनों पर हाथ साफ होता था।
कई ज्वैलर्स को बनाया निशाना
कोतवाल कुमल कुमार लुंठी ने बताया कि डोईवाला नगर चौक स्थित सुरेंद्र कुमार कक्कड़ की दुकान पर इस गैंग ने 8 मई को छह सोने की चेन गायब कर दी। जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। हालांकि, इससे पहले इन्होंने देहरादून के कई ज्वेलर्स को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां के व्यापारियों की सतर्कता ने 'दादी और उनके साथियों' की दाल नहीं गलने दी।
दून में भी किया था प्रयास
आरोपियों ने देहरादून में भी ज्वेलर्स शॉप की रेकी कर इस तरह की घटनाओं का अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन दून के सर्राफा कारोबारियों की सतर्कता के चलते वह किसी भी घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। हालांकि, डोईवाला के सर्राफ सुरेंद्र कुमार कक्कड़ बुजुर्ग होने के चलते शातिर चोरों से नहीं बच सके। उन्हें वारदात होने के बाद दुकान से छह सोने की चेन चोरी होना का पता चला। इस घटना के खुलासे पर अब सुरेंद्र के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं, पुलिस की मानें, तो बरामद सोने की चेनों की कीमत करीब सात लाख रुपये है।
हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने की 'घेराबंदी'
वारदात के बाद आरोपी वापस महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे। गुरुवार को जब यह गैंग हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी डोईवाला पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई सभी छह चेन बरामद कर ली हैं। कोर्ट में पेशी के बाद गिरोह के पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन