Obsessed Over Rejected Love Man Travels From Rajasthan to Dehradun Stabs Ex Girlfriend Mother and Brother ठुकराए प्यार की सनक; राजस्थान से देहरादून आकर पूर्व प्रेमिका की मां और भाई को चाकू घोंपे, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

ठुकराए प्यार की सनक; राजस्थान से देहरादून आकर पूर्व प्रेमिका की मां और भाई को चाकू घोंपे

देहरादून में एक सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती की मां और भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र का मामला है। शिमला बाईपास रोड इलाके में एकतरफा प्यार और सात साल पुरानी रंजिश में सनकी ने चाकूबाजी कर दी।

Thu, 14 May 2026 08:45 AMGaurav Kala देहरादून
share
ठुकराए प्यार की सनक; राजस्थान से देहरादून आकर पूर्व प्रेमिका की मां और भाई को चाकू घोंपे

राजस्थान से देहरादून आए सिरफिरे ने पूर्व प्रेमिका के भाई और मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 7 साल पहले युवती ने उससे शादी से इनकार कर दिया था। वह इसका बदला लेने पहुंचा था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। स्थानीय युवक ने दी तहरीर में बताया कि राजस्थान निवासी जयेश कुमार उनके घर आया था। कहा कि वह अपनी शादी न्योता देने आया है। साल 2019 में जयेश का अनुराग की बहन से परिचय था। परिवार ने तब शादी से इनकार कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:800 करोड़ के LUCC घोटाले की कहानी; मोटे मुनाफे के लालच में 1 लाख लोगों को ठगा

पूरी वारदात क्या हुई

मंगलवार रात जयेश ने उनके घर चाय पी और आईएसबीटी छोड़ने को कहा। युवती का भाई छोड़ने गया। रास्ते में उसने बीयर पी और युवती के भाई की गर्दन पर चाकू लगाकर उसे वापस घर चलने को मजबूर किया। कॉलोनी पहुंचते ही युवती मां बाहर आईं। जयेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से मां-बेटे की पीठ पर चाकू हमला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

आरोपी की जमकर हुई धुनाई

शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने मां-बेटे की जान बचाई तथा भाग रहे आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया।

बीबीए छात्र पर दो बार जानलेवा हमला, सप्ताह भर बाद मुकदमा

प्रेमनगर में निजी यूनिवर्सिटी के छात्र द्विवांशु जखमोला को दबंगों द्वारा रात में हमला हुआ। बीते एक सप्ताह बाद भी जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार पर आरोपियों ने पहले दबंगई दिखाते हुए हमला किया, बल्कि समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा हमला किया। करीब से सात मई को प्रेमनगर क्षेत्र में बीबीए छात्र प्रिंस कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई को उसके कुछ परिचितों ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में सीएम-मंत्रियों की फ्लीट में कटौती, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे

क्या आरोप

आरोप है कि वहां अमित आनंद, दीपक पाल, देव आदि मौजूद थे। इनमें से अमित आनंद ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उस पर हमला किया गया। किसी तरह जान बचाकर निकले छात्र ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों को फोन कर थाने बुलाया। अगले दिन तीन मई को आरोपियों ने दुबारा बुलाकर चौकी क्षेत्र में फिर से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि वहां अमित आनंद, दीपक पाल, देव और गौरव सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर फिर से हमला कर दिया। इस हमले में प्रिंस का एक पैर टूट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। छात्र ने आरोपियों पर कई लोगों के साथ मिलकर साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।