14 year old girl nine month pregnant Parents Remarried Lost Her Home in Pithoragarh मां-बाप ने दूसरी शादी रचाई, घर भी छूटा; 14 की उम्र में प्रसव का दर्द; रुला देगी इस बिटिया की कहानी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मां-बाप ने दूसरी शादी रचाई, घर भी छूटा; 14 की उम्र में प्रसव का दर्द; रुला देगी इस बिटिया की कहानी

पिथौरागढ़ में 14 साल की बच्ची के बाल विवाह और अब नौ माह की गर्भवती वाली घटना हैरान कर देने वाली है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के मां-बाप अपनी-अपनी दूसरी शादी कर अलग हो गए। बच्ची का घर तक छूट गया।

Mon, 13 April 2026 08:51 AMGaurav Kala संतोष आर्यन, पिथौरागढ़, हिन्दुस्तान
share
मां-बाप ने दूसरी शादी रचाई, घर भी छूटा; 14 की उम्र में प्रसव का दर्द; रुला देगी इस बिटिया की कहानी

उत्तराखंड के मुनस्यारी में एक गर्भवती किशोरी को हालत बिगड़ने पर प्रसव के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 13 साल की उम्र में किशोरी का बाल विवाह कर दिया गया था। अब लगभग एक साल बाद किशोरी नौ माह की गर्भवती है। बच्ची का हालत बहुत गंभीर है। किशोरी का कथित पति 12वीं का छात्र है, उसके खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा कराया गया है।

पढ़ने और खेलने की उम्र में एक मासूम किशोरी प्रसव पीड़ा के असहनीय बोझ से जूझ रही है। पुलिस के अनुसार, मुनस्यारी से शनिवार देर शाम कुछ लोग एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर पिथौरागढ़ स्थित जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रसव पीड़ा से कराह रही किशोरी जांच में करीब नौ माह की गर्भवती निकली। दस्तावेज और उम्र की पड़ताल की तो किशोरी के डेट ऑफ बर्थ का साल 2011 निकला। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंचीं। एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि किशोरी का करीब एक साल पहले 13 साल की उम्र में चुपचाप विवाह कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल विवाह की शिकार 14 साल की बिटिया गर्भवती, हालात गंभीर; पति पर पॉक्सो में FIR

मां ने नया घर बसाने बच्ची से मुंह मोड़ा

दुनिया में मां से बड़ा कोई रक्षक नहीं होता, लेकिन इस 14 साल की मासूम के लिए मां का नाम ही सबसे बड़ा जख्म बन गया। जिस मां ने जन्म दिया, उसने अपना नया घर बसाने के लिए अपनी ही संतान से मुंह मोड़ लिया। सौतेली मां से भी उसे ममता का सहारा नहीं मिला। अपनों की इसी बेरुखी से आहत किशोरी आज अस्पताल के उस बिस्तर पर पहुंच गई है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी है। कच्ची उम्र में प्रसव का जानलेवा बोझ झेल रही यह किशोरी बेसुध हालत में पड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी के रूट में विस्तार, उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा

किशोरी की मां और बाप दोनों ने दूसरा विवाह किया

रविवार को स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला महिला अस्पताल में भर्ती इस गर्भवती किशोरी ने कम उम्र में ही बड़ी तकलीफें झेली हैं। चार साल पहले, जब वह करीब दस वर्ष की थी, उसकी मां ने दूसरे पुरुष से विवाह कर लिया। मां के होते हुए भी वह ममता से वंचित रही। इसके करीब छह माह बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया। सौतेली मां मिली, लेकिन प्यार नहीं।

चोरी-छिपे विवाह रचाया

ग्रामीणों के अनुसार, अपनों के बीच रहकर भी जब उसे अपनापन नहीं मिला, तो उसने घर से बाहर कदम रख दिया। घुटन भरे माहौल से निकलने और प्यार व सुरक्षा की तलाश में उसने दूसरे गांव के एक युवक से चोरी-छिपे विवाह कर लिया। उसे उम्मीद थी कि नया घर उसे सुकून देगा, लेकिन वह यह नहीं जानती थी कि वह एक दलदल से निकलकर दूसरे बड़े संकट में कदम रख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में पहली बार फ्लोटिंग जंक्शन, ‘तैरती’ नजर आएगी ट्रेन! जानिए कैसे करेगा काम

नाजुक शरीर से दोनों के जीवन पर खतरा

पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती किशोरी प्रसव पीड़ा से कराह रही है। नाजुक शरीर के कारण जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन पर खतरा बना हुआ है। रविवार शाम तक अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे बाद भी प्रसव नहीं हो सका था। वार्ड में उसकी दर्द भरी चीखें सिहरन पैदा कर रही हैं।

चिकित्सकीय टीम की निगरानी में किशोरी

चिकित्सकों का कहना है गर्भावस्था का समय पूरा हो चुका है। कभी भी प्रसव हो सकता है। पीएमएस डॉ. भागीरथ गर्ब्याल ने बताया कि किशोरी चिकित्सकों की देखरेख में है। जच्चा-बच्चा दोनों को सकुशल रखने की पूरी कोशिश है।

12वीं का छात्र बताया जा रहा नाबालिग का पति

गर्भवती किशोरी के‌ कथित पति के भी नाबालिग होने का अंदेशा है। परिजन गोलमोल जवाब दे रहे हैं। पति के 12वीं का छात्र होने की बात सामने आई है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। दोनों मुनस्यारी के दूरस्थ गांव में रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।