The Bareilly to New Delhi Intercity Express will depart from Kasganj Junction अब इस जंक्शन से चला करेगी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी; उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अब इस जंक्शन से चला करेगी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी; उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा

बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में विस्तार किया गया है। इससे न सिर्फ एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि मुरादाबाद होकर उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

Sun, 12 April 2026 05:27 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता/फर्रुखाबाद
share
अब इस जंक्शन से चला करेगी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी; उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा

बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में विस्तार किया गया है। इससे न सिर्फ एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि मुरादाबाद होकर उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

रेल मंत्रालय ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर इसे शीघ्र ही कासगंज जंक्शन तक चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने रविवार को बताया कि ट्रेन के कासगंज तक विस्तार से एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बरेली होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार और नई दिल्ली तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मार्ग से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के कृषि और वन उत्पादों की बड़े बाजारों तक पहुंच आसान होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। छात्रों को शिक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान से बंगाल के लिए 3 जोड़ी ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानें ठहराव और टाइमिंग

संजीव शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को बदायूं स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा विशेष ट्रेन 05303 को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। यह विशेष ट्रेन दोपहर 12:00 बजे बदायूं से रवाना होकर बरेली जंक्शन, भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, तिलक ब्रिज और शिवाजी ब्रिज होते हुए रात 8:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में पहली बार फ्लोटिंग जंक्शन, ‘तैरती’ नजर आएगी ट्रेन! जानिए कैसे करेगा काम

विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सियान के 7 कोच तथा वातानुकूलित कुर्सियान का 1 कोच शामिल होगा। उद्घाटन के बाद यही विशेष गाड़ी नियमित रूप से मार्ग विस्तारित 14315/14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में कासगंज जंक्शन से संचालित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन, 5 राज्यों से गुजरेगी; इन स्टेशनों पर रुकेगी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।