YouTuber Shadab Jakati Faces Setback from High Court Plea for Stay on Arrest Dismissed Court Seeks Report from Police यूट्यूबर शादाब जाकाती को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज, पुलिस से मांगी रिपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर शादाब जाकाती को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

यू-ट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाईकोर्ट ने शादाब और पत्नी की गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज कर दी है। दोनों पर महिला से रेप का आरोप है और मुकदमा दर्ज हुआ था।

Fri, 20 March 2026 09:29 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
यूट्यूबर शादाब जाकाती को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Meerut News: यू-ट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाईकोर्ट ने शादाब और पत्नी की गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज कर दी है। दोनों पर महिला से रेप का आरोप है और मुकदमा दर्ज हुआ था। शादाब ने इसी मामले में गिरफ्तारी स्टे और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी। इस मामले में पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है और पूछा गया है कि गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

इंचौली निवासी यू-ट्यूबर शादाब जकाती ‘10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी’ डायलॉग से चर्चित हुए थे। सोशल मीडिया पर शादाब के लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। शादाब के घर पर काम करने वाली महिला ने 5 फरवरी 2026 को शादाब, उसकी पत्नी साजिश और पिता यजीम पर रेप का आरोप लगाया। बताया कि उसके साथ शादाब ने 34 बार रेप किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का केस, पत्नी और बेटे पर भी गंभीर आरोप

अश्लील वीडियो बनाने लेकर घिरे थे शादाब

6 फरवरी को इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और तीनों को नामजद किया गया। इस दौरान शादाब एक बच्ची के साथ अश्लील वीडियो बनाने को लेकर विवाद में घिर गए थे। रेप के मामले में शादाब जकाती गिरफ्तारी स्टे के लिए हाईकोर्ट गए थे। इसी मामले में समाजसेवी राहुल ठाकुर ने बताया कि हाईकोर्ट ने शादाब के गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज कर दी है, साथ ही मेरठ पुलिस से जवाब मांगा है कि गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंधक बनाया, जान से मारने की धमकी; शादाब जकाती पर अब दूसरी महिला के आरोप

छत्तीसगढ़ की महिला ने दर्ज कराया था केस

‘10 रुपये वाला बिस्किट कितने का है’ से फेमस हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फरवरी में शादाब जकाती पर अब छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने शादाब जकाती की पत्नी और बेटे को भी आरोपी बनाया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह मेरठ में रहकर शादाब के साथ वीडियो बनाने का काम करती थी। शादाब और उसके परिवार वालों ने उसको बंधक बनाकर शोषण किया। शादाब की पत्नी और उसका बेटा उससे मारपीट करता था। शादाब ने भी मौके का फायदा उठाकर रेप किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं आईपीएस अपर्णा कौशिक? मिर्जापुर एसपी बॉडी शेमिंग की हुईं शिकार

पहले भी शादाब पर लग चुके हैं कई आरोप

शादाब जकाती के साथ काम करने वाली एक अन्य महिला इरम के पति शादाब ने भी कुछ दिन पहले हंगामा करते हुए शादाब पर आरोप लगाए थे। इरम ने भी पति पर तलाक देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। वहीं इस मामले में मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला ने शादाब जकाती के खिलाफ तहरीर दी थी। इंचौली थाने में शादाब और अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।