YouTuber Shadab Jakati faces rape charges woman has also filed case against his wife and son यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का केस, महिला ने पत्नी और बेटे पर भी लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का केस, महिला ने पत्नी और बेटे पर भी लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ की महिला ने शादाब जकाती की पत्नी और बेटे पर भी केस दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मेरठ में रहकर शादाब के साथ वीडियो बनाने का काम करती थी।

Sat, 7 Feb 2026 08:08 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का केस, महिला ने पत्नी और बेटे पर भी लगाए गंभीर आरोप

‘10 रुपये वाला बिस्किट कितने का है’ से फेमस हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शादाब जकाती पर अब छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने शादाब जकाती की पत्नी और बेटे पर भी केस दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मेरठ में रहकर शादाब के साथ वीडियो बनाने का काम करती थी। शादाब और उसके परिवार वालों ने उसको बंधक बनाकर शोषण किया। शादाब की पत्नी और उसका बेटा उससे मारपीट करता था। शादाब ने भी मौके का फायदा उठाकर रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक दिन पहले ही महिला ने शादाब जकाती पर लगाए थे गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला वर्तमान में मेरठ के इंचौली क्षेत्र में रहती है, वह करीब डेढ़ साल से शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने का काम कर रही थी। एक दिन पहले महिला ने पुलिस को शादाब जकाती और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। महिला ने बताया था कि वह अपने पति और बच्चों के साथ 2018 से यहां रह रही है।

महिला ने पुलिस को बताया था कि वह करीब एक-डेढ़ साल से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के पास काम कर रही थी। शादाब के साथ वह वीडियो बनाती थी। महिला ने आरोप लगाया शादाब जकाती ने उसका शोषण किया और उसे धमकी दी। महिला ने शादाब के खिलाफ रेप का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया उसका एक वीडियो शादाब ने बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने बताया उसे डर था कि पति को पता चला तो वह तलाक दे देगा। बाद में पति को सारी घटना बताई तो उसने कानूनी मदद लेने की बात कही। महिला ने तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आवारा कुत्तों को लेकर ऐक्शन में योगी सरकार, सभी जिलों को निर्देश जारी

लगातार चर्चा में है शादाब जकाती

शादाब जकाती के साथ काम करने वाली एक अन्य महिला इरम के पति शादाब ने भी कुछ दिन पहले हंगामा करते हुए शादाब पर आरोप लगाए थे। इरम ने भी पति पर तलाक देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। वहीं इस मामले में मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला ने शादाब जकाती के खिलाफ तहरीर दी थी। इंचौली थाने में शादाब और अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना प्रचलित है और विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

शादाब जकाती ने दी सफाई, कहा लोग जीने नहीं दे रहे

जिसने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं, वह मेरे पास मदद मांगने आई थी। उसने कहा कि मैं गरीब हूं और बच्चे को पढ़ा नहीं पा रही। मैंने बच्चे की छह माह की फीस और किताबें दी। जब भी महिला ने कोई मजबूरी बताकर पैसा मांगा, मैंने कभी मना नहीं किया। मैं सांसें उखड़ने वाली मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं। लेकिन दुख इस बात का है कि लोग जीने नहीं दे रहे। इतना बड़ा षड़यंत्र मेरे खिलाफ रचा है। मैं कहता हूं कि पूरी जांच होनी चाहिए। मेरे खिलाफ साक्ष्य मिले तो मैं अपनी गर्दन खुद काट लूंगा। समझ नहीं आ रहा कि लोग मेरे से क्या चाह रहे हैं? हद हो गई है, मेरा मन बहुत दुखी है और मुझे दुआओं की जरूरत है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।