Held hostage threatened with death YouTuber Shadab Jakati now faces serious allegations from female colleague बंधक बनाया, जान से मारने की धमकी दी; यूट्यूबर शादाब जकाती पर अब दूसरी महिला के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंधक बनाया, जान से मारने की धमकी दी; यूट्यूबर शादाब जकाती पर अब दूसरी महिला के आरोप

मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर झारखंड की महिला ने एक साल तक बंधक बनाकर शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी का एक विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Thu, 5 Feb 2026 10:36 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बंधक बनाया, जान से मारने की धमकी दी; यूट्यूबर शादाब जकाती पर अब दूसरी महिला के आरोप

मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की रहने वाली महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि शादाब ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और रील बनाने के बहाने अपने साथ काम करने के लिए तैयार किया। आरोप है कि बाद में उसने उसे अपने घर में करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा और उससे घर के सभी काम कराए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।

चांदनी ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और साल 2017 में मेरठ आकर बस गई थी। उसने मुजफ्फरनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था और इंचौली क्षेत्र में रहती थी। उसका पति बैट्री का काम करता है और अक्सर बाहर रहता था। फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात शादाब जकाती से हुई, जिसने उसे अपनी वीडियो और रील में शामिल किया। शुरुआत में उसे लगा कि शादाब उसकी मदद कर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और कथित रूप से शोषण शुरू हो गया।

महिला का आरोप है कि शादाब की पत्नी साजिया ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। 15 जनवरी को कथित मारपीट के बाद उसने अपने पति को पूरी बात बताई और वहां से निकलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि शादाब अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाकर शोषण करता है।

इंचौली थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादाब जकाती का एक विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला और चर्चा में आ गया है।

इस पहले भी शादाब जकाती का एक वीडियो विवादों में था, उसमें वह एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे। वीडियो में शादाब, एक परचून की दुकान पर बैठे हैं। सामान लेने एक बच्ची आती है। जब जकाती पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। इस मामले में जकाती की गिरफ्तारी भी हुई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।