कौन हैं IPS अपर्णा कौशिक? मिर्जापुर SP बॉडी शेमिंग की हुईं शिकार, वीडियो वायरल के बाद विवाद बढ़ा
यूपी के मिर्जापुर की एसपी अपर्णा कौशिक बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। पशु तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी वाली वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ते ही उनके शरीर को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट किए जानें लगे।

IPS Aparna Kaushik News: सोशल मीडिया पर अक्सर ही लड़के और लड़कियां किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल हो जाते हैं, लेकिन इस बार जाहिलों ने महिला आईपीएस अधिकारी तक को नहीं छोड़ा। मिर्जापुर एसपी अपर्णा कौशिक बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। दरअसल 13 मार्च को आईपीएस अपर्णा कौशिक ने गोतस्कर की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस की थी। जिसमें वह अपराधी के बारे में जानकारी दे रही थीं। इसका वीडियो उन्होंने पुलिस के ऑफीसियल इंस्टाग्राम पर डाला था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में आईपीएस के शरीर की बनावट को लेकर भद्दे कमेंट किए जाने लगे। मजबूरन पुलिस ने इस सेक्शन को ही बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर अब आईपीएस की ट्रोलिंग को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। लोग कह रहे हैं कि जब आईपीएस अधिकारी की बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग से नहीं बच पा रहे हैं तो आम महिलाओं का क्या होगा। लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
जन्म से पहले ही अपर्णा के पिता का हो गया था निधन
मिर्जापुर एसपी आईपीएस अपर्णा कौशिक रामपुर की रहने वाली हैं। 1991 में जन्मीं अपर्णा यादव बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनके जन्म से पहले उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मां प्रीति गौतम अकेले ही पाला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपर्णा ने दयावती मोदी एकेडमी से 10वीं तक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वह जयपुर चली गई थीं। इसके बाद एनआईटी प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की।
18 साल का साला पैकेज छोड़कर क्रैक की थी यूपीएससी
आईपीएस अपर्णा ने यूपीएससी के लिए कड़ी मेहनत की थी। पुलिस सेवा में आने से पहले अपर्णा गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट थीं। जहां उन्हें सालाना करीब 18 लाख का पैकज मिलता था, लेकिन उन्हें यह नौकरी ज्यादा दिन तक रास नहीं आई। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। अपर्णा ने लगन और मेहन के साथ यूपीएससी क्रैक कर ली और आईपीएस अफसर बन गईं। 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा, मेरठ, कासगंज और औरैया जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।




साइन इन