Youths throw remains into water during Iftar party near temple in Shravasti मंदिर के पास इफ्तार पार्टी के दौरान युवकों ने पानी में फेंके अवशेष, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिर के पास इफ्तार पार्टी के दौरान युवकों ने पानी में फेंके अवशेष, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

श्रावस्ती में मंदिर के पास इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मांसाहारी भोजन बनाकर उसके अवशेष मंदिर से जुड़े जलस्रोत में फेंक दिए, जिसका इस्तेमाल आश्रम में खाना बनाने और पीने के लिए किया जाता है। इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 21 March 2026 01:47 PMPawan Kumar Sharma भाषा, श्रावस्ती
share
मंदिर के पास इफ्तार पार्टी के दौरान युवकों ने पानी में फेंके अवशेष, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती में एक मंदिर के पास इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने मांसाहारी खाना बनाया और अवशेष को वहीं बहते पानी में फेंक दिया। जबकी इस पानी का प्रयोग मंदिर में खाना पकाने और पीने में किया जाता है। वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ये मामला थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनपथरी आश्रम मंदिर का है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि सोनपथरी सिरसिया आश्रम के हरी शरणानंद महाराज ने लिखित शिकायत देकर बताया था कि 17 मार्च की शाम कुछ लोग मंदिर के बगल से बहने वाले नाले के पास रोजा इफ्तारी की पार्टी कर रहे थे जिसमें मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा था।

यहां पास रोजा इफ्तार पार्टी में मांसाहारी भोजन बनाने और वहां अवशेष फेंकने के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। शिकायत के मुताबिक, मांसाहार के अवशेष मंदिर से सटे एक जलस्रोत में फेंके जा रहे थे। उस जलस्त्रोत के पानी का प्रयोग आश्रम द्वारा खाना बनाने, पीने और मूर्ति धोने के लिए किया जाता है और जब आश्रम की ओर से उन्हें रोका गया तो आरोपियों ने कथित रूप से धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी में नाव पर इफ्तार, चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डी फेंकी, 14 गिरफ्तार

इस कृत्य से आश्रम की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उक्त शिकायत के आधार पर थाना सिरसिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(2) (धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र, समुदाय आदि के आधार पर नफरत, वैमनस्य फैलाना) के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना हरदत्तनगर गिरंट अंतर्गत महरू मुर्तिहा गांव निवासी जमाल अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद और जहीर खान के रूप में की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव-नाविक को हाईजैक कर गंगा में इफ्तार; कोर्ट में कान पकड़ कर रोए आरोपी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक जलस्त्रोत के पास खाना पका रहे हैं। वजू करने के बाद इफ्तार कर रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में हम सबका कलमा है, ला इलाहा इल्लल्लाह, मुहम्मदुर रसूलुल्लाह; गाना बज रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में फरसा वाले बाबा की कुचलकर मौत, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा

वाराणसी में युवकों ने नाव पर की थी इफ्तार पार्टी

इससे पहले वाराणसी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी की। इस दौरान चिकन बिरयानी समेत अन्य के अवशेष गंगा में फेंका था। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।