varanasi ganga river iftar party chicken biryani controversy 14 arrested religious sentiments वाराणसी में नाव पर इफ्तार, चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डी फेंकने में 14 गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी में नाव पर इफ्तार, चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डी फेंकने में 14 गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने और चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजयुमो की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और जल प्रदूषण की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

Wed, 18 March 2026 08:07 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता
share
वाराणसी में नाव पर इफ्तार, चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डी फेंकने में 14 गिरफ्तार

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गंगा की लहरों पर एक बेहद विवादास्पद मामला सामने आया है। पवित्र गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने और उसमें मांसाहार (चिकन बिरयानी) का सेवन कर उसके अवशेषों (हड्डियों) को गंगा में फेंकने के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजयुमो ने दी तहरीर, वीडियो से हुआ खुलासा

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में कुछ लोग गंगा के बीच नाव पर बैठकर इफ्तार करते और मांसाहार का सेवन करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने सोमवार रात कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के साथ साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी उपलब्ध कराया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदायूं डबल मर्डर में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी की दुकानों पर गरजा बुलडोजर

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने (धारा 295A व अन्य) और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। भाजयुमो नेता रजत जायसवाल का कहना है कि मां गंगा सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों की आस्था का केंद्र हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां गंगा जल के आचमन और पूजन के लिए आते हैं। ऐसे में गंगा की गोद में मांसाहार परोसना और उसकी हड्डियां पानी में फेंकना न केवल पर्यावरणीय अपराध है, बल्कि यह जानबूझकर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुत्सित प्रयास है।

नाविक और बजड़ा मालिक पर भी गिरेगी गाज

हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस ने न केवल बिरयानी खाने वाले 14 लोगों को दबोचा है, बल्कि उस नाव की भी पहचान कर ली गई है जिस पर यह आयोजन हुआ था। पुलिस अब नाव मालिक और उसके चालक के खिलाफ भी लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। संगठनों की मांग है कि नाविकों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे नावों पर किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न होने दें जिससे काशी की गरिमा धूमिल हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम चमड़ा उतारना जानते हैं और उसका जूता बनाकर पीटना भी, चंद्रशेखर की किसे धमकी?
ये भी पढ़ें:मामी से अवैध संबंध में मामा की हत्या, सास-साले का मर्डर, बहन से शादी, अब ढेर

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के अनुसार भाजयुमो नेता की तरफ से शिकायत मिली थी कि गंगा जी में नाव पर इफ्तार पार्टी हो रही है और चिकन बिरयानी का सेवन किया जा रहा है। इस बारे में इंस्टाग्राम पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुुए तत्काल केस दर्ज किया गया। इसके बाद जगह जगह दबिश दी गई और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।