farsa wale baba crushed to death in Mathura cow vigilante death sparks anger मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा, पुलिस ने चलाईं रबड़ की गोलियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा, पुलिस ने चलाईं रबड़ की गोलियां

मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। वह गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया।

Sat, 21 March 2026 10:48 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा, पुलिस ने चलाईं रबड़ की गोलियां

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथित गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा’ नाम से मशहूर चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। जानकारी के मुताबिक फरसा वाले बाबा गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान कोहरे के कारण पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और लोगों को समाझाने की कोशिश की। लेकिन जब देखते ही देखते हालात बिगड गए और प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं।

जानकारी के मुताबिक घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की है। फरसे वाले बाबा को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के पास पीछे से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में मच गया बवाल, हाईवे हो गया जाम

गौ रक्षक की हत्या के बाद क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्गों पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय और बिगड़ गए, जब कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। बताया जा रहा है कि डीआईजी द्वारा समझाने के प्रयासों के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए।

जाम के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें विदेशी नागरिक भी फंसे रहे। कई वाहन चालक गलत दिशा से निकलने की कोशिश करते नजर आए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस दौरान उग्र भीड़ ने एडीएम प्रशासन की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DIG के समझाने पर भी नहीं माने लोग, गुस्साई भीड़ ने SDM की गाड़ी पर किया पथराव

पुलिस ने गो तस्करी के बात से किया इनकार

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कोसी में रात्रि लगभग 3 से 4 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, जिसमें कि कल घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर इनको हिट किया गया जिसमें कि इनकी मौत हो गई।

​जो कंटेनर इनके द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जो ट्रक पीछे से आया, राजस्थान नंबर का, उसमें तार लदे हुए थे। जो ट्रक है उसके चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। ​इसमें गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया व पथराव किया गया, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।