Youths Perform Stunts with Thar and Scorpio on Ganga Expressway Break Through Toll Plaza Barrier and Flee Four Arrested गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कार्पियो से किया स्टंट, टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर भागे युवक, चार गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कार्पियो से किया स्टंट, टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर भागे युवक, चार गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चार लग्जरी वाहनों को भी सीज कर दिया है।

Thu, 28 May 2026 11:39 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कार्पियो से किया स्टंट, टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर भागे युवक, चार गिरफ्तार

Meerut News: शहर के अंदर और हाईवे पर अक्सर युवाओं का उत्पात देखने को मिलता है। थोड़े से लाइक और कमेंट के चक्कर में ये लोग अपनी जान को भी दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते तो कई बार ये नियम कायदों को ताक पर रखने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है। यहां कार सवार युवाओं ने गंगा एक्सप्रेस वे पर स्टंट किया। कार सवार युवाओं ने एक्सप्रेसवे पर जमकर हुडदंग मचाया। टोल प्लाजा पर रोकने पर कार सवार बैरियर तोड़कर भाग निकले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने चार युवकों को ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चार लग्जरी वाहनों को भी सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो में कई थार और स्कॉर्पियो गाड़ियां एक साथ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं। कुछ युवक गाड़ियों की खिड़कियों और इसके अलावा जगह-जगह गाड़ियों को गलत जगह चलाकर हूटिंग और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवकों ने काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर उत्पात मचाया, जिससे अन्य वाहन चालकों में दहशत फैल गई। टोल प्लाजा पर जब कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में मौके से निकल गए। इस तरह की घटनाएं अक्सर ही देखने को मिल जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली आ रहीं सात फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट, बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ी
ये भी पढ़ें:पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, पांच घंटे बाद खुद भी प्राण त्यागे
ये भी पढ़ें:मथुरा में भंडारा के लिए खूनी संघर्ष, भयानक फायरिंग में चार को गोली लगी, आठ घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर खतरनाक तरीके से दौड़ाई थी गाड़ियां

पुलिस ने अनुसार, वायरल वीडिया के बाद जांच में पता चला कि घटना 27 मई को खड़खड़ी टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेसवे की है। कुछ युवक महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों से टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने करीब 200 मीटर तक वाहनों को लापरवाही और खतरनाक तरीके से दौड़ाया तथा स्टंट करते हुए फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से अभद्रता कर टोल देने से इनकार कर दिया गया। मामले में खड़खड़ी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित केतकर की तहरीर पर थाना खरखौदा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने फुटेज के आधार पर गाड़ियों और चालकों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने तानिष्क निवासी जुर्रानपुर लोहियानगर, हर्ष निवासी भोपाल बिहार गढ़ रोड, युवराज निवासी चंदपा खरखौदा और विक्रांत निवासी धनौटा खरखौदा को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि वीडियो सामने आने पर तत्काल खरखौदा पुलिस ने गाड़ी की पहचान की। टोल मैनेजर की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।