Bloody Clash Over Setting Up Community Kitchen Mathura Area Rocked by Gunfire Eight Injured मथुरा में भंडारा के लिए खूनी संघर्ष, भयानक फायरिंग में चार को गोली लगी, आठ घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा में भंडारा के लिए खूनी संघर्ष, भयानक फायरिंग में चार को गोली लगी, आठ घायल

मथुरा में भंडारा लगाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र दहल उठा।

Thu, 28 May 2026 11:07 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
मथुरा में भंडारा के लिए खूनी संघर्ष, भयानक फायरिंग में चार को गोली लगी, आठ घायल

Mathura News: यूपी के मथुरा में भंडारा लगाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र दहल उठा। घटना में चार लोगों को गोली लगी है और चार लोग मारपीट में घायल हो गए। इनमें एक ही हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दर्जन से अधिक नामजद व अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई हैं। सीसीटीवी और वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना गुरुवार की है। गांव के पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह उर्फ गुड्डी प्रधान और गांव के ही केदार पक्ष के मध्य गांव से होकर गुजर रही अधिकमास की परिक्रमार्थियों के लिए भंडारा लगाया जा रहा था। जिस स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि पक्ष के लोग भंडारा लगाने की बात कर रहे थे उसी स्थान पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भंडारा लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर लाठी, डंडे के साथ ही पथराव हो गया शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ओर से अवैध असलहों से ताबड़तोड फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से चलीं। फायरिंग का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इनमें हरिओम, रिंकू, रवि और संजू को गोली लग गई और सावित्री देवी, मोहर सिंह, महेश एक अन्य मारपीट और पथराव में घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें संजू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब शामली में बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO वायरल
ये भी पढ़ें:जमीन पर गिरने के बाद सिर में गोली, लखनऊ प्रापर्टी डीलर हत्या का VIDEO आया सामने
ये भी पढ़ें:मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने पर हंगामा, CO ने सपा नेताओं के सामने क्यों जोड़े हाथ?

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

गांव में गोलियां चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी अनिल कुमार कपरवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब दस लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनके कब्जे से असलाह भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब चार दर्जन नामजद और दो दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सीसीटीवी के माध्यम से दबिश दे दबोचे कई

घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उपद्रव करने वालों की तलाश में जुट गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दोनों पक्षों के घरों में दबिशें देकर कई लोगों को हिरासत में लेकर हथियार बरामद किये हैं। पुलिस ने वाइरल वीडियो और सीसीटीवी से फायरिंग करने वालों को चिन्हित कर तलाश कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।