Unable to bear grief his wife death husband takes his own life five hours later पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, पांच घंटे बाद खुद भी प्राण त्यागे, एक साथ ही उठी अर्थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, पांच घंटे बाद खुद भी प्राण त्यागे, एक साथ ही उठी अर्थी

यूपी के कासगंज में महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के गम पति बर्दाश्त नहीं कर सका और महज पांच घंटे बाद ही पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक साथ दो अर्थियां उठती देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ गए। 

Thu, 28 May 2026 11:15 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कासगंज
share
पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, पांच घंटे बाद खुद भी प्राण त्यागे, एक साथ ही उठी अर्थी

Kasganj News: कहते हैं सच्ची मोहब्बत करने वाले हमेशा साथ निभाते हैं। फिर चाहे महिला हो या पुरुष। इनमें से किसी एक का भी साथ छूटता है तो दूसरा भी जी नहीं पाता। ऐसा ही मामला यूपी के कासगंज जिले से सामने आया है। यहां के रहने वाले दंपति के बीच अटूट प्रेम था। दोनों एक-दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे। पत्नी की अचानक से मौत हो गई तो ये सदम पति सह नहीं पाया। पत्नी की मौत के गम में पांच घंटे बाद ही पति ने भी दुनिया से प्राण त्याग दिए। एक ही परिवार से दो लोगों की अर्थी उठी तो हर आंख से आंसू छलक पड़े।

मामला कासगंज शहर के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान का है। यहां एक परिवार में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे रामवती देवी की मृत्यु हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। इधर परिवार के सदस्य एक दूसरे को ढांढस बंधाने में लग गए। रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। रामवती देवी की शवयात्रा की परिवार के लोग तैयारी में लगे थे, तभी करीब साढ़े ग्यारह बजे रामवती देवी के पति जगदीश प्रसाद गुप्ता की तबीयत बिगड़ी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र समाजसेवी अमित गुप्ता बाबा ने यह जानकारी देते हुए अपने परिवार पर आए संकट के बारे संदेश साझा किया। एक ही घर से एक साथ दो लोगों की अर्थी उठी तो हर आंख रो पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उर्दू के शायर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ये भी पढ़ें:कुछ तो मजबूरियां… दुश्मनी करो… तरस नहीं बस्तियां जलाने… बशीर बद्र के मशहूर शेर

पत्नी की मौत से टूट गया था पति

शादी के समय जीवन भर साथ निभाने का वचन लेने वाले दंपति ने जिंदा रहते एक-दूसरे का साथ दिया। पत्नी की जब मौत हुई तो पति अपनी पत्नी की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया। घर में चीख-पुकार मची थी, लेकिन पति अपनी पत्नी की मौत के गम में अंदर ही अंदर घुटता चला गया। वह किसी से कुछ कह तो नहीं पाए लेकिन जीवन साथी के अचानक साथ छोड़ जाने से पूरी तरह से टूट गए और आखिरकार खुद भी प्राण त्याग दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ताजमहल में पर्यटकों का भजन-कीर्तन करते वीडियो वायरल; ASI ने रिपोर्ट मांगी

दो घंटे भी बर्दाश्त नहीं हुई जुदाई, पत्नी की मौत के बाद बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम

कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला बुलंदशहर से भी सामने आया था। अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर में वृद्ध दंपति की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया था। 72 वर्षीय सुखपाल सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी होशियारी देवी लंबे समय से बीमार थे। सुखपाल सिंह का इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जबकि होशियारी देवी को कुछ दिन पूर्व सिर में तेज दर्द की शिकायत के चलते पहले बुलंदशहर और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शुक्रवार को दोनों को घर वापस लाया गया था। शनिवार दोपहर अचानक होशियारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके करीब दो घंटे बाद सुखपाल सिंह की भी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दो घंटे के भीतर बुजुर्ग दंपति की मौत होने से हर कोई गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच गहरा लगाव था और वे जीवनभर एक-दूसरे का सहारा बने रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।