बलिया में मोबाइल ऑयल एजेंसी पर काम करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव
बलिया जिले में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम कर रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Balia News: यूपी के बलिया जिले में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम कर रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भीमपुरा थानाक्षेत्र के सरया गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात बंधु यादव (45) का शव सड़क किनारे एक खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि रात लगभग एक बजे बंधु की खोज में निकले उनके बेटे गोलू यादव ने शव को देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि बंधु यादव के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे ऐसा स्पष्ट होता है कि उसके गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुर दुगौली गांव के निवासी बंधु यादव मोबिल एजेंसी पर काम करते थे और रोज की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक घर न पहुंचने पर उनके परिजन चिंतित हो उठे। थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे गोलू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं दूसरी ओर गोविन्दपुर दुगौली निवासी 45 वर्षीय बंधु यादव की शुक्रवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। बेल्थरारोड में मोबिल की दुकान पर काम करने वाले बंधु रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने लगे।
खोजबीन करते हुए घरवाले रात करीब 10 बजे गांव से बाहर निकले तो सड़क के किनारे खून से लथपथ शव मिला।इसकी जानकारी होते ही भीड़ जुट गयी तथा पुलिस भी पहुंच गयी। मौके से मृतक की बाइक, मोबाइल तथा शराब की बोतल मिली। आशंका जताई जा रही है कि दारु पीने के बाद ही किसी ने बंधु की हत्या की है। शनिवार की सुबह पहुंचे एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने तहकीकात की। उनका कहना है कि आशनाई समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।




साइन इन