Young Woman Yearns for Facebook Romance Forced to Seek Police Help to Marry Her Lover फेसबुक वाली मोहब्बत के लिए ‘तड़प’ उठी युवती, प्रेमी से शादी के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फेसबुक वाली मोहब्बत के लिए ‘तड़प’ उठी युवती, प्रेमी से शादी के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद

बागपत में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद की युवती को बागपत के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर अदान-प्रदान किया।

Fri, 20 March 2026 03:14 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
फेसबुक वाली मोहब्बत के लिए ‘तड़प’ उठी युवती, प्रेमी से शादी के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद

Baghpat News: यूपी के बागपत में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद की युवती को बागपत के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर अदान-प्रदान किया। इसके बाद फोन पर बातें शुरू हो गईं। युवती युवक से बेपनाह मोहब्बत करती थी। युवती प्रेमी से शादी करके उसके साथ घर बसाना चाहती थी। बातचीत के दौरान ही युवती प्रेमी के लिए तड़प उठी और वह अचानक से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। घर में युवती को देखकर प्रेमी की सिट्टी-बिट्टी गुल हो गई।

आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती वहीं हंगामा करने लगी। प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचे युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवती वापस चली गई। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी युवती की करीब नौ महीने पहले फेसबुक पर सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती जब प्रेम में बदली तो दोनों ने मिलना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम वाले दोस्त संग रहने पर अड़ी महिला, पति ने प्रेमी का कर लिया अपहरण

घर वालों के डर से युवक का शादी से इनकार

युवक ने युवती से शादी करने की बात भी कही। दो दिन पहले युवती शादी की जिद पर अड़ी तो युवक ने घरवालों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुरुवार को युवती गाजियाबाद से प्रेमी के घर पहुंची गई। युवती ने शादी कराने की बात कही तो युवक और उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती सिंघावली अहीर थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि थाने पर युवक के परिजनों ने शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवती गाजियाबाद चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कत्ल करके नीले ड्रम में पैक कर दूंगी...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने दी धमकी

सीमेंट और ड्रम की पोस्ट देखकर खौफ में आया पति

वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर जिले के गांव दौलतगढ़ के रहने वाले एक राजमिस्त्री की शादी वर्ष 2019 में जहांगीराबाद क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी ठीक ढंग से चल रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर जहांगीराबाद क्षेत्र के मानकरौरा गांव के स्वजातीय युवक से हो गई। जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब पति को इसकी भनक लगी तो आए दिन दोनों में झगड़े होने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के पीछे पागल राजमिस्त्री की पत्नी पुलिस मीडिएशन सेल में भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पति पर कई आरोप भी लगाए। मीडिएशन सेल में काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच राजमिस्त्री ने फेसबुक पर पत्नी के प्रेमी की एक पोस्ट देखी, जिसमें उसने मेरठ की चर्चित मुस्कान और साहिल की फोटो लगा रखी थी। साथ ही लिखा था- सीमेंट और ड्रम। ये पोस्ट देखते ही पति और उसके परिजनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। खौफजदा पति ने जान पर खतरा देखते हुए पत्नी की जिद मान ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम पेट्रोल देख प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल किए बचने के तरीके
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।