markar neele dram me pack kar dungi Girlfriend Threatens Boyfriend After He Refuses to Marry Her कत्ल करके नीले ड्रम में लाश कर दूंगी पैक...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने प्रेमी को दी धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कत्ल करके नीले ड्रम में लाश कर दूंगी पैक...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने प्रेमी को दी धमकी

मेरठ में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती ने दौराला निवासी युवक को शादी नहीं करने पर नीले ड्रम की धमकी दी है। कहा कि हत्या कर लाश को नीले ड्रम में पैक कर दूंगी।

Thu, 19 March 2026 07:33 PMDinesh Rathour मेरठ/दौराला
share
कत्ल करके नीले ड्रम में लाश कर दूंगी पैक...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने प्रेमी को दी धमकी

Meerut News: यूपी के मेरठ में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती ने दौराला निवासी युवक को शादी नहीं करने पर नीले ड्रम की धमकी दी है। कहा कि हत्या कर लाश को नीले ड्रम में पैक कर दूंगी। धमकी के बाद दहशत में आए युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर जान का खतरा बताया और सुरक्षा मांगी है। पत्र को लेकर पुलिस दौराला में पीड़ित युवक को खोज रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

दौराला निवासी एक युवक ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रील बनाने वाली कंकरखेड़ा निवासी युवती से हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ी और मिलने जुलने लगे। बताया कि युवती कई बार रील बनाने के लिए उसे अपने साथ भी ले गई। युवती ने इस दौरान अपने परिवार से भी मुलाकात कराई। अब युवती ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इंकार पर चर्चित सौरभ हत्याकांड के ‘नीले ड्रम’ जैसी घटना की धमकी दे डाली। शादी के लिए युवती के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी को लेकर पत्र भेजकर एसएसपी से शिकायत की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा युवक, ससुराल वालों ने धुना

मानसिक तनाव में पहुंचा युवक

युवक ने लिखा है कि धमकी के चलते वह मानसिक तनाव में है। जान को भी खतरा बना हुआ है। ये भी बताया कि इसी तरह से युवती ने परेशान किया तो सुसाइड कर लूंगा। इसके बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में लगी है, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पत्र में पता और मोबाइल नंबर लिखा नहीं होने से पीड़ित तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। पीड़ित की तलाश कराई जा रही है। युवक के मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर खौफ में आया पति, बॉयफ्रेंड को सौंपी पत्नी

सीमेंट और ड्रम की पोस्ट देखकर खौफ में आया पति

इसी तरह का मामला बुलंदशहर से भी सामने आया है। दौलतगढ़ गांव के रहने वाले एक राजमिस्त्री की शादी वर्ष 2019 में जहांगीराबाद क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी ठीक ढंग से चल रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर जहांगीराबाद क्षेत्र के मानकरौरा गांव के स्वजातीय युवक से हो गई। जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब पति को इसकी भनक लगी तो आए दिन दोनों में झगड़े होने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के पीछे पागल राजमिस्त्री की पत्नी पुलिस मीडिएशन सेल में भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, ब्लैकमेल के लिए वीडियो भी बनाया

पति पर कई आरोप भी लगाए। मीडिएशन सेल में काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच राजमिस्त्री ने फेसबुक पर पत्नी के प्रेमी की एक पोस्ट देखी, जिसमें उसने मेरठ की चर्चित मुस्कान और साहिल की फोटो लगा रखी थी। साथ ही लिखा था- सीमेंट और ड्रम। ये पोस्ट देखते ही पति और उसके परिजनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। खौफजदा पति ने जान पर खतरा देखते हुए पत्नी की जिद मान ली। 16 मार्च को उसने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।