Woman Insists on Living with Instagram Friend; Husband Kidnaps Her Lover and Drives Him Around While Bound All Night इंस्टाग्राम वाले दोस्त के साथ रहने पर अड़ी महिला, पति ने प्रेमी का ही कर लिया अपहरण, रातभर बांधकर घुमाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम वाले दोस्त के साथ रहने पर अड़ी महिला, पति ने प्रेमी का ही कर लिया अपहरण, रातभर बांधकर घुमाया

अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र की शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के युवक से प्यार हो गया तो वह पति व बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस उसे तलाशकर तो ले आई, मगर बयानों में वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।

Thu, 19 March 2026 11:00 PMDinesh Rathour अकराबाद (अलीगढ़)
share
इंस्टाग्राम वाले दोस्त के साथ रहने पर अड़ी महिला, पति ने प्रेमी का ही कर लिया अपहरण, रातभर बांधकर घुमाया

Aligarh News: डिजिटल जमाने में अजीबो-गरीब मोहब्बत का एक और मामला सामने आया है। अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र की शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के युवक से प्यार हो गया तो वह पति व बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस उसे तलाशकर तो ले आई, मगर बयानों में वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। पत्नी को अलग होता देख उसके पति ने प्रेमी युवक का ही अपहरण कर लिया। रातभर उसे बंधक बनाकर रखा और घुमाते रहे। पुलिस तलाश में जुटी थी। करीब 14 घंटे बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, फिलहाल महिला वन स्टॉप सेंटर में हैं। शुक्रवार को उसकी सुपुर्दगी की प्रक्रिया कराई जाएगी।

अकराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला करीब एक माह पहले अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर उसका संपर्क मध्य प्रदेश के गुना जिले के मकसूदनगढ़ क्षेत्र के गांव सिगरामपुरा निवासी दीपक के साथ हो गया था, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। महिला के लापता होने पर उसके पति ने अकराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को मध्य प्रदेश के गुना से बरामद किया और अकराबाद ले आई। पूछताछ में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसके न्यायालय में बयान कराए और वन स्टॉप सेंटर में भिजवा दिया गया। इसी बीच बुधवार रात करीब नौ बजे अकराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे से दीपक का अपहरण हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीले ड्रम में भर दूंगी…पत्नी की धमकी सुन डर गया पति, प्रेमी को सौंप दी बीवी

पांच बाइकों पर आए थे 10 हथियारबंद लोग

पांच बाइकों पर आए 10 हथियारबंद लोगों ने उसकी कार को रोका और शीशा तोड़ते हुए उसमें सवार लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए और दीपक को अपने साथ ले गए। कार में मौजूद मोनू चंदेल, राजीव और रणवीर किसी तरह बच पाए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव शाहगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने दीपक को सकुशल बरामद कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे अलग-अलग मकानों में रखा। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुबह जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कत्ल करके नीले ड्रम में पैक कर दूंगी...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने दी धमकी

क्या बोली पुलिस

मामले में र‌णवीर की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति कन्हैयालाल, लोधा क्षेत्र निवासी उसके साले भोला के अलावा दोस्त सुनील कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया, अकराबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपह्रत व्यक्ति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घटना की। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, ब्लैकमेल के लिए वीडियो भी बनाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।